बिहार : समस्तीपुर में अज्ञात अपराधियों ने 2 वर्षीय बालक को गोली मारी, हालत गंभीर

Published at :03 Jul 2017 10:55 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : समस्तीपुर में अज्ञात अपराधियों ने 2 वर्षीय बालक को गोली मारी, हालत गंभीर

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर में बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने रोसड़ा थाने के भोराहा गांव में सोमवार रात 9:30 बजे के करीब 2 साल के एक बालक को गोली मार दिया. गोली बालक के पैर के आर-पार कर गई है. गोली का पीलेट घटनास्थल पर ही पड़ा हुआ है. गोली मारने के बाद हमलावर घटनास्थल […]

विज्ञापन

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर में बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने रोसड़ा थाने के भोराहा गांव में सोमवार रात 9:30 बजे के करीब 2 साल के एक बालक को गोली मार दिया. गोली बालक के पैर के आर-पार कर गई है. गोली का पीलेट घटनास्थल पर ही पड़ा हुआ है. गोली मारने के बाद हमलावर घटनास्थल से उत्तर दिशा में अहिरा कल्याणपुर के रास्ते शाहपुर गांव की ओर फरार हो गए. गोली लगने से गंभीर रुप से जख्मी हुए भोरहा के शंभू पासवान के पुत्र शिवम कुमार का तत्काल स्थानीय चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया है.

जखमी बालक के परिजनों द्वारा घटना की सूचना रोसड़ा पुलिस को दी गई है. घटना के संबंध में बताया गया कि बालक की दादी स्वर्गीय चुम्मन पासवान की पत्नी पाबो देवी उसे गोद में लिए घर के आगे सड़क किनारे बैठी थी. तभी गांव के दक्षिण दिशा से बाइक पर सवार दो अपराधी वहां आकर रुके. अपराधी रुकते ही पिस्तौल से मोसोमात पाबो देवी को निशाना कर गोली चला दिया. गोली पाबो देवी के गोद में बैठे पोता शिवम कुमार के पैर में लगी. घटना के बाद अपराधी फरार हो गए.

रोसड़ा डीएसपी अजीत कुमार ने बालक को गोली मारे जाने की पुष्टि की है. डीएसपी ने बताया कि पुलिस टीम अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए उसके भागने के दिशा में पीछा कर रही है. घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. ग्रामीणों ने बताया गया कि पाबो देवी के पति स्वर्गीय चुंबन पासवान की कुछ दिनों पहले ही मौत हुई है. बताया कि अपराधियों ने पाबो देवी को निशाना करके ही फायरिंग किया था. परंतु गोली गोद में बैठे शिवम को लग गई. घटना के बाद घटनास्थल पर काफी संख्या में ग्रामीण जुट गए हैं. समाचार प्रेषण तक घटनास्थल पर थाने की पुलिस नहीं पहुंच पाई थी.

ये भी पढ़ें…बिहार : रक्सौल में निजी स्कूल कैंपस में एके-47 से फायरिंग, 3 घायल

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन