हरपुर ऐलौथ में इंदिरा आवास से सामान फेंका, मां-बेटे को पीटा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Jul 2017 12:37 AM (IST)
विज्ञापन

बीच बचाव करने गये बुजुर्ग को दंपती ने पीटा सभी घायलों का सदर अस्पताल में चल रहा है उपचार पुलिस ने शुरू की मामले की जांच समस्तीपुर : जिले के मुसरीघरारी थाने के हरपुर ऐलौथ गांव में कतिपय लोगों ने इंदिरा आवास में घुस कर अनिता देवी व उनके पुत्र विपिन राम को मारपीट कर […]
विज्ञापन
बीच बचाव करने गये बुजुर्ग को दंपती ने पीटा
सभी घायलों का सदर अस्पताल में चल रहा है उपचार
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
समस्तीपुर : जिले के मुसरीघरारी थाने के हरपुर ऐलौथ गांव में कतिपय लोगों ने इंदिरा आवास में घुस कर अनिता देवी व उनके पुत्र विपिन राम को मारपीट कर जख्मी कर दिया. इसके अलावा लोगों ने उनके घर का सामान निकाल कर बाहर सड़क पर फेंक दिया. मां-बेटे के चीखने चिल्लाने पर जब ग्रामीण जुटे तो सभी फरार हो गये. बाद में ग्रामीणों ने मां-बेटे को सदर अस्पताल में भरती कराया. घायल का बयान नगर पुलिस ने दर्ज किया है.
अनिता देवी की सांस स्व. तारा देवी के नाम से गांव के पोखर के भिंडा पर बना इंदिरा आवास में से एक आवंटित है. इसमें अनिता अपने परिवार के साथ वर्षो से रह रही है. आरोप है कि सुबह गांव के जितेन्द्र राम,रौशन कुमार समेत आधा दर्जन लोगों ने उसके घर पर हमला बोल दिया. उक्त लोग घर का सामन उठाझ्रउठा कर फेंकने लगे. जब मां-बेटे ने इसका विरोध किया तो लोगों ने दोनों की पिटाई कर दी. नगर पुलिस के अनुसार मामला मुसरीघरारी थाना क्षेत्र से संबंधित है. घासल का बयान संबंधित थाने को भेजा जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










