बैंकों में बड़ी राशि जमा व निकासी की पुलिस को दें जानकारी

Published at :02 Jul 2017 12:37 AM (IST)
विज्ञापन
बैंकों में बड़ी राशि जमा व निकासी की पुलिस को दें जानकारी

समस्तीपुर : जिला स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में डीएम प्रणव कुमार ने बैंकों में बड़ी राशि की निकासी अथवा जमा करने की स्थिति में इसकी सूचना पुलिस को संसूचित करने को कहा. हरेक बैंक में पुलिस अधीक्षक, उपाधीक्षक व थाना प्रभारी का मोबाइल संख्या दर्ज करने को कहा. वहीं बैंको की सुरक्षा व्यवस्था को […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : जिला स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में डीएम प्रणव कुमार ने बैंकों में बड़ी राशि की निकासी अथवा जमा करने की स्थिति में इसकी सूचना पुलिस को संसूचित करने को कहा. हरेक बैंक में पुलिस अधीक्षक, उपाधीक्षक व थाना प्रभारी का मोबाइल संख्या दर्ज करने को कहा. वहीं बैंको की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिये

बैंको एवं एटीएम पर डबल कैमरा सिस्टम की व्यवस्था करने का आदेश दिया गया. पंचायत एवं प्रखण्डों में शिविर का आयोजन कर लोगों का खाता खोलने तथा ऋण का वितरण करने का आदेश बैंकरों को दिया गया.

शिक्षा ऋण के लिए ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने व केसीसी के अलावे डेयरी एवं यांत्रिकीकरण के लिये भी आवदेन प्राप्त करने का निर्देश दिया गया. आधार कार्ड से एटीएम कार्ड का लिंक बैंको के बचत खाता से करने तथा उसे एक्टिवेट करने को कहा गया.एटीएम बूथों पर शक्तिशाली सीसीटीवी लगाने तथा
कैमरा का लोकेशन वृहत दायरे में बाहर की ओर लगाने का आदेश दिया गया. प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत मनरेगा के सदस्य का खाता कैम्प मोड में पूरा करने व पेंशनधारियों का खाता निश्चित रूप से बैंकों में खोलने के लिये कहा गया. प्रधानमंत्री ग्राम स्वरोजगार सहित अन्य ऋण के वितरण के कामकाज में पारदर्शिता लाने के लिए आवेदक को प्राप्ति रसीद दिया जायेगा. एलडीएम आरके चौधरी व बैंक प्रतिनिधि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन