हटाये गये रक्सौल के इंस्पेक्टर मोतिहारी इंस्पेक्टर को प्रभार

Published at :01 Jul 2017 11:15 AM (IST)
विज्ञापन
हटाये गये रक्सौल के इंस्पेक्टर मोतिहारी इंस्पेक्टर को प्रभार

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (आरपीएफ) के आइजी रवींद्र वर्मा ने समस्तीपुर रेल मंडल के रक्सौल पोस्ट प्रभारी सह इंस्पेक्टर मनोज कुमार यादव का स्थानांतरण धनबाद रेल मंडल में क्वाटर मास्टर के रूप में कर दिया है. उधर, आइजी के आदेश पर मंडल सुरक्षा आयुक्त विजय प्रकाश पंडित ने भी उन्हें विरमित करते हुए मोतिहारी […]

विज्ञापन
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (आरपीएफ) के आइजी रवींद्र वर्मा ने समस्तीपुर रेल मंडल के रक्सौल पोस्ट प्रभारी सह इंस्पेक्टर मनोज कुमार यादव का स्थानांतरण धनबाद रेल मंडल में क्वाटर मास्टर के रूप में कर दिया है. उधर, आइजी के आदेश पर मंडल सुरक्षा आयुक्त विजय प्रकाश पंडित ने भी उन्हें विरमित करते हुए मोतिहारी पोस्ट के इंस्पेक्टर को रक्सौल का अतिरिक्त कार्य सौंपा है. स्थानांतरण आदेश में स्थानांतरण का कारण प्रशासनिक बताया गया है.
चर्चा है कि इंस्पेक्टर यादव का स्थानांतरण रक्सौल के पर्यटक वाहन संचालकों से राशि मांगने के मामले में किया गया है. कुछ दिन पूर्व वाहन चालक संघ के अध्यक्ष से वाहन चलाने के बदले राशि देने संबंधी एक ऑडियो वायरल हुआ था. जिसमें इंस्पेक्टर राशि की मांग करते हुए सुने गये थे. उक्त ऑडियों के वायरल होने के बाद मंडल सुरक्षा आयुक्त ने उन्हें मुख्यालय बुलाते हुए कई दिनों तक पूछताछ की थी. उन्हें पुन: रक्सौल भेज दिया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन