आज से वोटर लिस्ट में दर्ज करा सकते हैं नाम

Published at :01 Jul 2017 11:14 AM (IST)
विज्ञापन
आज से वोटर लिस्ट में दर्ज करा सकते हैं नाम

समस्तीपुर : मतदाता सूची में अगर आपका नाम नहीं है तो जुड़वा लें. एक जुलाई से सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची में नाम जोड़े जाने तथा निर्वाचक नामावली की अशुद्धियों को दूर करने के लिए विशेष अभियान प्रारंभ किया जायेगा. यह अभियान एक से 31 जुलाई के बीच चलाए जायेगे. उप निर्वाचन पदाधिकारी […]

विज्ञापन
समस्तीपुर : मतदाता सूची में अगर आपका नाम नहीं है तो जुड़वा लें. एक जुलाई से सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची में नाम जोड़े जाने तथा निर्वाचक नामावली की अशुद्धियों को दूर करने के लिए विशेष अभियान प्रारंभ किया जायेगा. यह अभियान एक से 31 जुलाई के बीच चलाए जायेगे.
उप निर्वाचन पदाधिकारी मो. सोहैल ने बताया कि पूरे जुलाई माह के दौरान चलने वाले इस अभियान के बीच में आठ व 22 जुलाई को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप का आयोजन भी किया जायेगा.
इस कैंप में बीएलओ मतदाता सूची में नए नामों के जोड़ने के लिए घर-घर जाकर संपर्क करेंगे. इस अभियान का उद्देश्य है कि 18 से 21 आयु वर्ग के निर्वाचकों की मतदाता सूची में अधिक से अधिक नाम दर्ज कराने के अलावा जनसंख्या के आधार पर निर्वाचकों के अनुपात को दुरुस्त करना, महिला व पुरुष के अनुपात को और बेहतर बनाना है. उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान मृत निर्वाचकों के नाम को निर्वाचक सूची से हटाने की भी नियमानुसार प्रक्रिया शुरू की जाएगी.
सभी बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्र पर मौजूद रहकर स्थानीय मतदाता सूची में नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, त्रुटियों को दूर करने तथा नाम हटाने के लिए आवेदन पत्र प्राप्त करेंगे.
इसके लिए उनके पास पर्याप्त संख्या में प्रपत्र उपलब्ध रहेगा. कोताही बरतनेवालें बीएलओ पर कार्रवाई भी की जायेगी. जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए चलने वाले अभियान की तैयारी पूरी कर ली गई है. जिन्होंने वोटर लिस्ट में मोबाइल नंबर नहीं जुड़वाया है वो बीएलओ से मिलकर नंबर दर्ज करा लें. साथ ही टॉल फ्री नंबर 1950 पर कॉल कर जानकारी ली जा सकती है
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन