अपहृत किशोरी होटल में मिली, युवक गिरफ्तार

समस्तीपुर : शहर के एक होटल से नगर पुलिस ने सरायरंजन थाना क्षेत्र से अपहृत किशोरी को बरामद कर लिया. पुलिस ने इस मामले में अपहृता को भी दबोच लिया. आरोपित की पहचान सरायरंजन थाने के खेतापुर गांव निवासी कलामुद्दीन के रूप में की गई है. पुलिस ने बरामद किशोरी को मेडिकल जांच के लिए […]
समस्तीपुर : शहर के एक होटल से नगर पुलिस ने सरायरंजन थाना क्षेत्र से अपहृत किशोरी को बरामद कर लिया. पुलिस ने इस मामले में अपहृता को भी दबोच लिया. आरोपित की पहचान सरायरंजन थाने के खेतापुर गांव निवासी कलामुद्दीन के रूप में की गई है. पुलिस ने बरामद किशोरी को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. इस मामले में लड़की पिता द्वारा नगर थाने में आवेदन दिया गया है. आरोप है कि युवक सरारंजन में ही मोबाइल का दुकान चलाता है. सुबह बाइक से उसकी पुत्री को बहला फुसला कर अपहरण कर लिया व उसे शहर के उक्त होटल में छिपाकर रखे हुए था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










