ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Jun 2017 9:49 AM (IST)
विज्ञापन

बिथान (समस्तीपुर) : थाना क्षेत्र के सखवा हसनपुर मुख्य पथ स्थित बजरंगबली मंदिर के निकट मंगलवार को ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया. इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. उसकी पहचान लाद गांव निवासी मो़ मुस्तकुर रहमान के पुत्र मो़ शहदाब (25) के रूप में हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक […]
विज्ञापन
बिथान (समस्तीपुर) : थाना क्षेत्र के सखवा हसनपुर मुख्य पथ स्थित बजरंगबली मंदिर के निकट मंगलवार को ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया. इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. उसकी पहचान लाद गांव निवासी मो़ मुस्तकुर रहमान के पुत्र मो़ शहदाब (25) के रूप में हुई है.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार युवक किसी कार्य से अपने गांव लाद से हसनपुर की ओर जा रहा था. घटनास्थल के पास पहुंचते ही पीछे Âबाकी पेज 15 पर
ट्रैक्टर ने बाइक से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में ठोकर मार दी. ठोकर लगते ही बाइक सवार युवक सड़क पर आ गया. इससे वह ट्रैक्टर में फंस गया. सौ मीटर तक ट्रैक्टर उसे घसीटता रहा. इसी क्रम में ट्रैक्टर का एक चक्का उसके सिर पर चढ़ गया. इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी.
आसपास मौजूद लोगों ने वाहन लेकर भाग रहे चालक को खदेड़ कर पकड़ लिया. साथ ही शव के पास सड़क जाम कर विरोध जताने लगे. इसके कारण लोग घंटों जाम में फंसे रहे. सूचना पर पहुंची बिथान थाने की पुलिस ने लोगों को समझाकर ट्रैक्टर एवं चालक को अपने कब्जे में लिया. शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. थानाध्यक्ष शेखर प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार चालक सह ट्रैक्टर मालिक की पहचान नरपा गांव निवासी जीवछ साह के रूप में हुई है. मुखिया उरूज अहमद ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग प्रशासन से की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










