मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विकास को पटरी पर लाने का किया काम

Updated at : 29 Jan 2025 6:54 PM (IST)
विज्ञापन
मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विकास को पटरी पर लाने का किया काम

किशनपुर पंचायत के किसी भी हिस्से में आमजनों को आजतक नल जल योजना का लाभ धरातल पर नहीं मिल पा रहा है

विज्ञापन

मंत्री की मौजूदगी में कई लोगों ने की पार्टी की सदस्यता ग्रहण पतरघट मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर एवं सामाजिक न्याय के साथ विकास की विचारधारा में अटूट आस्था व्यक्त करते हुए क्षेत्र के किशनपुर पंचायत स्थित पहाड़पुर में बुधवार को जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य रूप से उपस्थित बिहार सरकार के मद्य निषेध एवं उत्पाद निबंधन मंत्री रत्नेश सादा के समक्ष किशनपुर के पैक्स अध्यक्ष शेखर यादव सहित 13 अन्य दलों के पार्टी कार्यकर्ताओं ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की. पार्टी में शामिल सभी सदस्यों को पार्टी की सदस्यता रसीद देते हुए फूल माला पहनाकर सम्मानित किया. इस दौरान मंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के विकास पुरुष नीतीश कुमार ने अपने कार्यकाल में कोसी सीमांचल सहित बिहार के सभी हिस्सों में विकास की रफ्तार को गति प्रदान किया है. उन्होंने कहा कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित जनता की मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विकास के अवरूद्ध कार्यों को पटरी पर लौटाया है, जो अपने आप में बेमिसाल है. इसलिए आमजन हो या दूसरे पार्टी के नेता हो या कार्यकर्ता, सभी लोग उनकी नीतियों से प्रभावित होकर लगातार हमारे पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं. इस दौरान मंत्री को पूर्व प्रमुख डॉ सुनील कुमार ने आमजनों की भावनाओं को साझा करते हुए क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाते हुए कहा कि किशनपुर पंचायत के किसी भी हिस्से में आमजनों को आजतक नल जल योजना का लाभ धरातल पर नहीं मिल पा रहा है. शुद्ध पानी के लिए आज भी लोग भटक रहे हैं. उन्होंने मंत्री से कहा कि एनएच 106 से डेफरा मोड़ होते हुए पहाड़पुर तक सीधा सड़क संपर्क स्थापित कर अपग्रेड किए जाने तथा किशनपुर पहाड़पुर के बीच भजनपट्टी मुख्य नहर पर स्थित जर्जर तथा टेढ़े-मेढ़े पुल को अविलंब हटवाकर सीधा तथा नये पुल के निर्माण कार्य तथा पहाड़पुर उपस्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक तथा एएनएम को पदस्थापित किए जाने सहित मध्य विद्यालय पहाड़पुर को अपग्रेड कर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का दर्जा दिए जाने की मांग की. जिस पर मंत्री ने तत्काल संबंधित विभागीय अधिकारियों को मोबाइल पर दिशा-निर्देश देते हुए उचित समाधान किए जाने को कहा. मौके पर विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह, पूर्व जिला पार्षद अंजनी कुमार सिंह, पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार साह, जदयू जिला महासचिव पंकज कुमार सिंह, सत्येंद्र सिंह उर्फ गोपाल सिंह, सुभाष सिंह, विकास कुमार, सुनील यादव, रामकृष्ण यादव, गोविंद सादा, घनश्याम झा, अनमोल यादव, राजो मेहता, रणविजय यादव, बबलू सिंह, अवलेंद्र झा, नरेंद्र झा, संपत यादव, बबलू यादव, जयकांत यादव, अभय मेहता, शिबू सादा, नितेश सिंह उर्फ झुनकी सिंह, डॉ बिनोद चौधरी, रविंद्र चरण मंडल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन