गृह रक्षक संघ अपने विभिन्न मांगों को लेकर 27 को जिला मुख्यालय पर देंगे धरना

27 को जिला मुख्यालय पर देंगे धरना
सहरसा . राज्य के गृह रक्षक अपने विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर केंद्रीय समिति के निर्णय के आलोक में 27 अगस्त को एक दिवसीय धरना देंगे. जानकारी देते संघ अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद यादव, सचिव बलराम कुमार ने बताया कि राज्य के गृह रक्षकों का सरकार में वर्षों से लंबित समस्याओं समाधान के लिए राज्य के प्रत्येक जिला में जिलाधिकारी के समक्ष एक दिवसीय धरना 27 अगस्त को किया जायेगा. सरकार में वर्षों से लंबित समस्याओं के समाधान के लिए कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अरूण ठाकुर की अध्यक्षता में संघर्ष समिति से निर्णय लिया गया कि राज्य के गृह रक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए राज्य के प्रत्येक जिला में जिलाधिकारी के समक्ष एक दिवसीय धरना जिला समावेष्टा व कार्यालय से रैली जुलूस के साथ संध्या चार बजे तक धरना देकर सरकार के विरुद्ध आक्रोश प्रगट करेंगे. इससे उत्पन्न स्थिति की सारी जिम्मेवारी राज्य सरकार एवं प्रशासन की होगी. उन्होंने कहा कि इसको लेकर वरीय अधिकारियों को संघ के पत्र के माध्यम से जानकारी दी गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










