ePaper

पुलिस पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगा ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Updated at : 14 Apr 2025 7:12 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगा ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

पुलिस पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगा ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन

गौसपुर के ग्रामीणों ने एसपी को दिया आवेदन सलखुआ . प्रखंड के हरेवा पंचायत के गौसपुर पासवान टोला में सोमवार को हनुमान मंदिर निर्माण के विवाद में निर्माण पर एक पक्ष ने रोक लगायी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने निर्माण कार्य पर रोक लगा दिया. वहीं ग्रामीणों ने पुलिस पर आरोप लगाते कहा कि पुलिस पदाधिकारी ने बिना हकीकत जाने एक पक्ष के इशारे पर हमलोगों को जाति सूचक गाली गलौज व मारपीट की. वहीं इस मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें पुलिस व ग्रामीणों के बीच नोंकझोंक भी सामने आ रही है. जिसकी पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता है. मालूम हो कि सलखुआ थाना के गौसपुर पासवान टोला में पूर्व से स्थापित हनुमान की प्रतिमा के स्थान पर ग्रामीणों के सहयोग से हो रहे मंदिर निर्माण कार्य सोमवार को चल रहा था. लेकिन आरोप है कि विपक्षी के इशारे पर सलखुआ पुलिस ने रोक लगा दी. आक्रोशित ग्रामीणों ने निर्माणाधीन मंदिर परिसर में विरोध प्रदर्शन कर न्याय की मांग की है. आक्रोशित ग्रामीणों ने उक्त मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक के नाम आवेदन प्रेषित कर न्याय की गुहार लगायी है. एसपी को प्रेषित आवेदन में राजकुमार पासवान, कैलाश पासवान, फुलेन्द्र पासवान, आदित्य राज पासवान, भूषण पासवान, कृष्ण पासवान, इंदल पासवान, आजाद पासवान, बेचन पासवान, संजीया देवी, रिंकू देवी, धीरज पासवान, आरती देवी, महारानी देवी समेत दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने कहा है कि स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से हरेवा पंचायत के वार्ड नंबर 6 गोसपुर पासवान टोला में सार्वजनिक हनुमान मंदिर का निर्माण कार्य करा रहे थे. अचानक गांव के ही मोहन सिंह पासवान एवं कौशल सिंह पासवान की शिकायत पर पुलिस स्थल जांच के लिए पहुंची. जहां पर पुलिस ने मंदिर निर्माण पर रोक लगाने की बात कही. इसी बीच ग्रामीणों ने अपना पक्ष रखा, लेकिन पुलिस ने एक न सुनी और पुलिस पदाधिकारी के द्वारा मंदिर निर्माण में जुटे ग्रामीणों को जाति सूचक गाली देते हुए कहा कि निर्माण कार्य नहीं रोका तो तुम लोगो पर मुकदमा दर्ज कर कारर्वाई की जायेगी. जबरन दो तीन ग्रामीणों को पुलिस वाहन में बैठा कर थाना ले जाने लगे. जिसका लोगों ने विरोध किया तो कुछ दूर जाने के बाद मारपीट कर छोड़ दिया. इस तरह के घटना से ग्रामीण आहत हैं. हलांकि पूर्व में भी उक्त जमीन की सरकारी अमीन के द्वारा मापी भी हो चुकी है. इस बाबत अपर थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि गौसपुर के एक पक्ष के द्वारा प्राप्त आवेदन पर पुलिस ने जाकर रोकथाम की है. दोनो पक्षों को उक्त जमीन का कागजात प्रस्तुत करने कहा गया

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन