पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत

Updated:
विज्ञापन
पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत

काशनगर थाना क्षेत्र के असनही वार्ड 10 में बुधवार की दोपहर शौच के दौरान पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत हो गयी

विज्ञापन

घर के समीप ही पानी भरे गड्ढे किनारे करने गये थे शौच प्रतिनिधि, सोनवर्षाराज काशनगर थाना क्षेत्र के असनही वार्ड 10 में बुधवार की दोपहर शौच के दौरान पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार, काशनगर पंचायत के असनही वार्ड 10 के निवासी दो सगे भाई सचेन मुखिया का पुत्र 8 वर्षीय अभिषेक कुमार व अनिल मुखिया की पुत्री 6 वर्षीय खुशबू कुमारी घर के समीप ही पानी भरे गड्ढे किनारे शौच करने गये थे. इसी दौरान पानी भरे गड्ढे में चले जाने से दोनों बच्चों की डूबने से मौत हो गयी. परिजनों की खोजबीन के बाद दोनों बच्चों का शव पानी भरे गड्ढे से बाहर निकाला गया. एक साथ दो बच्चों के पानी में डूबने से मौत की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर लोगों को भीड़ जुटने लगी. घटना के बाद मृतक बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया. घटना की सूचना मिलते ही काशनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच शव को जब्त कर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गयी. इधर, घटना की सूचना पर मुखिया प्रवेंद्र कुमार सिंह उर्फ कुमकुम व पंसस प्रतिनिधि धीरज कुमार पंकज ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक के परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया. फोटो – सहरसा 14 – रोते-बिलखते परिजन व जुटी लोगों की भीड़.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन