बाइक सवार दो अपराधियों ने शख्स को मारी गोली, घायल

Updated:
विज्ञापन
बाइक सवार दो अपराधियों ने शख्स को मारी गोली, घायल

बिहरा थाना क्षेत्र के खादीपुर मेनहा रोड में कारू खिरहरी स्थान मोड़ के पास बुधवार की शाम अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया.

विज्ञापन

सत्तरकटैया. बिहरा थाना क्षेत्र के खादीपुर मेनहा रोड में कारू खिरहरी स्थान मोड़ के पास बुधवार की शाम अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया. घायल को पुलिस के सहयोग से सहरसा भेजा गया है. जानकारी के अनुसार, सत्तर वार्ड आठ निवासी 50 वर्षीय मो अजीम दूध लाने कारू खिरहरी स्थान के पास केदार यादव के घर जा रहा था. मोड़ के पास जैसे ही पहुंचते ही सहरबा गांव की तरफ से एक अपाची पर सवार दो बदमाश आये और गोली मारकर घायल कर दिया. गोली अजीम को पेट में लगी. गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गयी और मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन