एनबीडब्ल्यू वारंटी समेत तीन गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Aug 2024 6:17 PM
एनबीडब्ल्यू वारंटी समेत तीन गिरफ्तार
सौरबाजार . लंबे दिनों से फरार चल रहे विभिन्न मामले में तीन आरोपियों को सौरबाजार पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है. बुधवार को रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस ने एक मामले में नामजद धमसैना गांव निवासी दाहो शर्मा के पुत्र दशरथ शर्मा, शराब तस्करी मामले में फरार चल रहे चंदौर पश्चिमी पंचायत के महेशपुर गांव निवासी अखिलेश मुखिया के पुत्र पप्पू मुखिया और लंबे दिनों से फरार चल रहे अपराधी एनबीडब्ल्यू वारंटी अजगैबा गांव निवासी संजय यादव के पुत्र राहुल कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि पुलिस लगातार असमाजिक तत्वों, नशीली पदार्थों की तस्करी और सेवन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है. बुधवार को विभिन्न मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










