एनएच 106 पर एलपीजी ऑटो से 127 लीटर देसी शराब बरामद

Updated:
विज्ञापन
एनएच 106 पर एलपीजी ऑटो से 127 लीटर देसी शराब बरामद

एनएच 106 पर एलपीजी ऑटो से 127 लीटर देसी शराब बरामद

विज्ञापन

वाहन जब्त, तस्करी मामले में विधिविरुद्ध बालक निरुद्ध पतरघट. पस्तपार पुलिस ने एनएच 106 पर थाना गेट के समीप गुरुवार की शाम संध्या गश्ती के दौरान एक एलपीजी ऑटो से 127.5 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की. पुलिस ने ऑटो को जब्त करते हुए तस्करी में शामिल चालक विधिविरुद्ध बालक को निरुद्ध कर लिया. थानाध्यक्ष विजय कुमार पासवान ने बताया कि पुअनि अमरजीत कुमार ने पुलिस बल के सहयोग से संध्या गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर थाना के समीप एनएच 106 पर वाहन जांच अभियान चलाया. इसी दौरान अरार से मधेपुरा की ओर जा रही एक एलपीजी ऑटो को रोककर तलाशी ली गयी. तलाशी के दौरान ऑटो पर लदा 127.5 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद हुआ. इसके बाद चालक तस्कर विधिविरुद्ध बालक को निरुद्ध कर लिया गया. पुलिस ने उसके पास से एक स्मार्टफोन व एक कीपैड मोबाइल भी बरामद किया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि अवैध देसी चुलाई शराब बरामदगी मामले में दोषियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन