प्रेम-प्रसंग में हुई थी सुषमा की हत्या, सिरफिरा प्रेमी गिरफ्तार

Updated at : 16 Mar 2026 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
प्रेम-प्रसंग में हुई थी सुषमा की हत्या, सिरफिरा प्रेमी गिरफ्तार

प्रेम-प्रसंग में हुई थी सुषमा की हत्या, सिरफिरा प्रेमी गिरफ्तार

विज्ञापन

बीते 8 मार्च को 20 वर्षीय सुषम कुमारी की गोली मारकर की गयी थी हत्या हिमाचल से गांव लौट कर प्रेमी ने रची थी हत्या की खौफनाक साजिश घर के ट्रंक में कपड़े में लपेट कर रखा गया कट्टा व खोखा बरामद युवती द्वारा बातचीत बंद करने और दूसरे से बात करने से था नाराज सलखुआ . कोपरिया स्थित गुलडाही बहियार में बीते 8 मार्च को 20 वर्षीय सुषम कुमारी की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है. इस सनसनीखेज हत्याकांड का मुख्य आरोपित, जो मृतका का प्रेमी भी बताया जा रहा है, 20 वर्षीय भूपेन कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.सोमवार को सलखुआ थाना परिसर में डीएसपी मुकेश कुमार ठाकुर ने प्रेस वार्ता आयोजित कर मामले का सिलसिलेवार खुलासा किया. डीएसपी ने बताया कि घटना के बाद पुलिस वैज्ञानिक एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर मामले की गंभीरता से जांच कर रही थी. इसी क्रम में कुछ अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर कोपरिया वार्ड संख्या 13 निवासी फतिंगा यादव के पुत्र भूपेन कुमार को हिरासत में लिया गया.कड़ी पूछताछ के दौरान वह टूट गया और हत्या की बात स्वीकार कर ली. इसके बाद रविवार की शाम उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया.डीएसपी ने बताया कि आरोपित की निशानदेही पर उसके घर में रखे एक ट्रंक से कपड़े में लपेटकर रखा गया वारदात में प्रयुक्त देसी कट्टा और एक खोखा भी बरामद किया गया है. शादी के बाद भी होती थी बात, अनदेखी बनी मौत की वजह पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि वर्ष 2021 से ही आरोपित भूपेन कुमार और सुषमा के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था. सुषमा की शादी हो जाने के बाद भी दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत का सिलसिला जारी रहा. हालांकि पिछले वर्ष अक्टूबर-नवंबर से सुषमा ने भूपेन से बातचीत बंद कर दी थी. सूत्रों के अनुसार युवती किसी अन्य युवक से फोन पर बातचीत करने लगी थी. करीब चार-पांच महीने से हो रही इस अनदेखी के कारण आरोपित मानसिक रूप से तनाव में रहने लगा. इसी तनाव के चलते उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने की साजिश रच डाली. हिमाचल से लौटा, खेत में पीछा कर मारी गोली आरोपित भूपेन कुमार हिमाचल प्रदेश में पेंटर का काम करता था और करीब छह माह बाहर रहने के बाद बीते चार फरवरी को ही अपना गांव लौटा था. घटना के दिन आठ मार्च को आरोपित सड़क किनारे खड़ा था. उसी दौरान उसने सुषमा को खेत की ओर जाते देखा. गुस्से में वह उसका पीछा करते हुए सुनसान गुलडाही बहियार तक पहुंच गया. वहां दोनों के बीच तीखी बहस और नोकझोंक हुई. इसी दौरान तैश में आकर भूपेन ने कमर से कट्टा निकाला और युवती पर फायर कर दिया. गोली लगने से सुषमा की मौके पर ही मौत हो गयी. घर लौट कर रहने लगा था सामान्य हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपित किसी को शक न हो, इसलिए चुपचाप पैदल ही सड़क मार्ग से अपने घर लौट आया. तब से वह घर में ही सामान्य तरीके से रह रहा था. डीएसपी मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले को सुलझा लिया है. आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है. साथ ही पुलिस पूरे मामले के अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच कर रही है.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन