21 कैंपस, 60 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स, यूपी के इस जिले में है दुनिया का सबसे बड़ा स्कूल
Published by : Ravi Mallick Updated At : 16 Mar 2026 9:12 PM
सांकेतिक फोटो (Canva)
World Largest School: अगर आपसे पूछा जाए कि एक स्कूल में कितने बच्चे पढ़ते होंगे, तो शायद आप कहेंगे 1000 या 2000. लेकिन क्या आपने कभी ऐसा स्कूल देखा है जहां रोज 60 हजार से ज्यादा छात्र पढ़ाई करने आते हों. सुनने में यह किसी शहर की आबादी जैसा लगता है, लेकिन यह सच है.
World Largest School: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित सिटी मोंटेसरी स्कूल दुनिया का सबसे बड़ा स्कूल माना जाता है. यहां छात्रों की संख्या इतनी ज्यादा है कि यह संस्थान कई मायनों में एक छोटे शहर जैसा दिखाई देता है. यही वजह है कि इसका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है. आइए इस स्कूल के बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
World Largest School: 21 कैंपस में फैला है पूरा स्कूल
सिटी मोंटेसरी स्कूल का आकार इतना बड़ा है कि यह एक ही जगह पर नहीं चलता. लखनऊ शहर में इसके कुल 21 अलग-अलग कैंपस हैं. इन सभी कैंपस में मिलाकर 60 हजार से ज्यादा छात्र पढ़ाई करते हैं. बच्चों को पढ़ाने के लिए यहां करीब 4500 शिक्षक और कर्मचारी काम करते हैं. इतने बड़े स्तर पर स्कूल को चलाने के लिए मजबूत प्रशासनिक व्यवस्था भी बनाई गई है.
सिर्फ 5 छात्रों से शुरू हुआ था सफर
आज जिस स्कूल में हजारों बच्चे पढ़ते हैं, उसकी शुरुआत बेहद छोटे स्तर से हुई थी. साल 1959 में डॉ. जगदीश गांधी और डॉ. भारती गांधी ने इस स्कूल की नींव रखी थी.
उस समय स्कूल में सिर्फ 5 छात्र थे. लेकिन संस्थापकों का सपना बड़ा था. उनका मानना था कि शिक्षा के जरिए दुनिया में शांति और बेहतर समाज बनाया जा सकता है. धीरे-धीरे यह छोटा सा प्रयास बढ़ता गया और आज यह संस्थान शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा नाम बन चुका है.
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम
सिटी मोंटेसरी स्कूल को दुनिया का सबसे बड़ा स्कूल होने का दर्जा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने दिया है. 2023-24 सत्र के आंकड़ों के अनुसार यहां 61 हजार से ज्यादा छात्र पढ़ाई कर रहे हैं.
यह रिकॉर्ड पहली बार साल 1999 में दर्ज हुआ था और उसके बाद भी यह स्कूल लगातार इस पहचान को बनाए हुए है. इतनी बड़ी संस्था को संभालना आसान नहीं होता, लेकिन यहां की टीम इसे सफलतापूर्वक चला रही है.
यह भी पढ़ें: दुनिया का सबसे ठंडा देश कौन सा है? जहां पड़ती है हड्डियां जमा देने वाली ठंड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










