वैशाली एक्सप्रेस से 4 किलो 165 ग्राम गांजा बरामद

वैशाली एक्सप्रेस से 4 किलो 165 ग्राम गांजा बरामद
ललितग्राम से दिल्ली जा रही थी वैशाली एक्सप्रेस नेपाल से दिल्ली और पंजाब पहुंचता है गांजा सहरसा . वैशाली एक्सप्रेस से सहरसा आरपीएफ स्कॉर्ट पार्टी ने 4 किलो 165 ग्राम गांजा बरामद किया है. ट्रेन ललितग्राम से नई दिल्ली जा रही थी. हालांकि मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई. मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को 15565 ललितग्राम-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से खुली थी. सुपौल आने से पहले वैशाली एक्सप्रेस के सामान्य कोच में आरपीएफ स्कॉर्ट पार्टी ट्रेन की गश्त कर रही थी. अचानक बैठने के सीट के नीचे एक लावारिस संदिग्ध अवस्था में बैग दिखा. रेलवे सुरक्षा बल द्वारा पूछे जाने पर किसी ने उसे बैग के बारे में जानकारी नहीं दी. इसके बाद स्कॉर्ट पार्टी ने इसकी सूचना सहरसा आरपीएफ इंस्पेक्टर धनंजय कुमार यादव को दी. वहीं घटना की सूचना रेलवे सुरक्षा बल के एनडीओ संतोष कुमार सुमन को भी दी गयी. जब ट्रेन सहरसा पहुंची तो आरपीएफ और जीआरपी की टीम पहले से मौजूद थी. ट्रेन के रुकने पर फिर से लावारिस बैग के बारे में यात्रियों से पूछताछ की गयी, लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया. स्टेशन अधीक्षक की मौजूदगी में जब बैग की तलाशी ली गयी तो उसमें गांजा भरा था. जब बैग का वजन किया गया तो 4 किलो 165 ग्राम गांजा बरामद किया गया. इस संदर्भ में सूचना जिला प्रशासन को दी गयी. वहीं जीआरपी के अवर निरीक्षक राजेश कुमार के अलावा जीआरपी की टीम ने गांजा बरामद कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी. नेपाल से पंजाब तक जाता है गांजा पिछले महीने भी ललितग्राम से नई दिल्ली जाने वाली वैशाली एक्सप्रेस से करीब 45 किलो गांजा बरामद किया गया था. ट्रेन में तैनात आरपीएफ की स्कॉट पार्टी ने सामान्य कोच से गांजा बरामद किया था. रेल सूत्र के मुताबिक ललितग्राम नेपाल का बॉर्डर एरिया है. चोरी छुपे रास्ते से नेपाल से ललितग्राम तक गांजा पहुंचता है. फिर तस्कर उसे विभिन्न ट्रेनों के माध्यम से दिल्ली और पंजाब तक पहुंचाते हैं. सूत्र के मुताबिक पंजाब में गांजा लाखों के भाव से भी बिकता है. खासकर तस्करी के लिए वैशाली एक्सप्रेस को निशाना बनाया जा रहा है. 4 घंटे देरी से पहुंची गरीब रथ सहरसा. सोमवार को मानसी से सहरसा आने वाली लंबी दूरी की कई ट्रेन विलंब से चली. ट्रेन विलंब होने से यात्री काफी परेशान रहे. 12204 अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस 4 घंटा देरी से पहुंची. जिसके कारण 12203 सहरसा-अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस 2 घंटा 20 मिनट देरी से खुली. इसके अलावा 15284 जयनगर-मनिहारी जानकी एक्सप्रेस 40 मिनट विलंब रही तो 63350 समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर ट्रेन 3 घंटा विलंब से पहुंची.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




