ePaper

भारी मात्रा में गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 26 Oct 2024 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
भारी मात्रा में गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

भारी मात्रा में गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी में पुलिस को मिली सफलता सिमरी बख्तियारपुर. बख्तियारपुर पुलिस सर्किल क्षेत्र के बलवाहाट थाना अंतर्गत मोहनपुर पंचायत के बेला टोला के समीप शुक्रवार शाम छापेमारी कर भारी मात्रा में गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के संबंध में शनिवार को बख्तियारपुर थाना प्रेस वार्ता के दौरान एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि बलवाहाट थानाध्यक्ष कुलवंत कुमार को सूचना प्राप्त हुई कि एक सीएनजी ऑटो से एक व्यक्ति भारी मात्रा में गांजा लेकर जा रहा है. सूचना के सत्यापन के बाद थानाध्यक्ष ने थाना के दारोगा कृष्णा कुमार को छापेमारी करने का निर्देश दिया. निर्देश के आलोक में जब पुलिस बल बेला टोला के समीप पहुंची तो एक सीएनजी ऑटो चालक ऑटो घुमाकर भागने का प्रयास करने लगा. इसी दौरान बलवाहाट पुलिस सीएनजी ऑटो के पास पहुंची तो एक व्यक्ति ऑटो से उतर कर हाथ मे झोला लेकर तेजी से भागने लगा. इस दौरान भाग रहे तस्कर को वहां मौजूद पुलिस बल द्वारा खदेड़ कर उसे पकड़ा गया. जिसके बाद उसकी तलाशी ली गयी तो उसके पास से करीब सात किलो 328 ग्राम गांजा बरामद किया गया. पुलिस द्वारा पकड़े गये व्यक्ति से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने अपना नाम बलवाहाट थाना क्षेत्र के ऐनी गांव के वार्ड संख्या दस निवासी मेदनी यादव का पुत्र भूषण यादव उर्फ कैलाश यादव बताया. एसडीपीओ ने बताया कि वह राजनपुर से गांजा लेकर आ रहा था, वह यह गांजा दूसरे प्रदेश ले जाकर सप्लाई करता. उन्होंने बताया कि पकड़े गये तस्कर ने राजनपुर के एक व्यक्ति का नाम का खुलासा किया है. जिस पर जल्द कार्रवाई की जायेगी. वहीं पकड़े गये तस्कर के विरुद्ध मामला दर्ज कर शनिवार को सहरसा न्यायालय भेजते हुए अग्रतर कार्रवाई की जा रही है. बताते चलें कि गत गुरुवार को भी बख्तियारपुर पुलिस ने सर्किल क्षेत्र के चिड़ैया थाना क्षेत्र से एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया गया था. उसने भी राजनपुर से ही गांजा खरीद कर ले जाने की बात पुलिस को बतायी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन