ePaper

गहरे पानी मे डूबने से सात वर्षीय बालक की मौत

Updated at : 10 Nov 2024 7:09 PM (IST)
विज्ञापन
गहरे पानी मे डूबने से सात वर्षीय बालक की मौत

गहरे पानी मे डूबने से सात वर्षीय बालक की मौत

विज्ञापन

प्रतिनिधि,सिमरी बख्तियारपुर बलवाहाट थाना के पहाड़पुर पंचायत के वार्ड संख्या 8 निवासी शंकर यादव के 6 वर्षीय पुत्र कुणाल कुमार की मौत रविवार दोपहर गहरे पानी में डूब जाने से हो गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविवार को दोपहर मृतक अपनी मां को खोजने के क्रम में अपने बड़े भाई के साथ बघवा कोसी बांध भाया धाना मंडल पथ पर उच्च स्तरीय पुल के हो रहे निर्माण के बगल से जा रहा था. उसी दौरान पैर फिसल जाने के कारण गहरे पानी मे कुणाल कुमार के डूब जाने से मौत हो गयी. ग्रामीणों ने मृतक का शव बरामद करने के लिए काफी खोजबीन की. लेकिन समाचार लिखे जाने तक शव बरामद नहीं किया जा सका है. पूर्व विधायक डॉ अरुण कुमार यादव, मुखिया नीलू भारती, प्रतिनिधि प्रमोद यादव, पूर्व मुखिया रामेश्वर यादव, उप प्रमुख धर्मेंद्र यादव, पैक्स अध्यक्ष भवेश यादव, सरपंच प्रतिनिधि मौसम यादव, रतन यादव आदि ने घटना की सूचना अंचल अधिकारी को दी. सीओ के निर्देश पर राजस्व कर्मचारी नवीन कुमार घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली. शव बरामद नही होने पर एसडीआरएफ टीम को सूचना दे दी गयी है. वैसे ग्रामीणों द्वारा खोजबीन जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन