ePaper

सहरसा में दिनदहाड़े लूट, फाइनेंस कर्मी को चाकू मार कर छीने 8.6 लाख रुपए

Updated at : 11 Jun 2024 2:39 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Crime

घायल से पूछताछ करते सदर थानाध्यक्ष

सहरसा में तीन बाइक सवार अपराधियों ने पीछा कर फाइनेंस कंपनी के कर्मी से उस वक्त आठ लाख 63 हजार रुपए लूट लिए जब वो उसे जमा करवाने के लिए बैन जा रहे थे.

विज्ञापन

Bihar Crime: सहरसा के सदर थाना क्षेत्र के मत्स्यगंधा बसहा बैल मोड़ के पास मंगलवार को बाइक सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने एक निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को चाकू मार कर कलेक्शन के 8 लाख 63 हजार रुपए लूट लिए और फरार हो गए. फाइनेंस कर्मचारी की पहचान रहुआ तुलसियाही निवासी महेंद्र मिस्त्री के पुत्र राजनंदन कुमार के रूप में हुई है. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

बैंक जाते समय हुई लूट

राजनंदन कुमार ने बताया कि वे जन स्मॉल फाइनेंस बैंक में अत्यार्थी टेक्नोलॉजी के तहत एमबीसी के पद पर कार्यरत हैं. मंगलवार की सुबह वे नवहट्टा प्रखंड के कई गांवों से लोन कलेक्शन कर करीब 8 लाख 63 रुपए बैंक में जमा करने सहरसा आ रहे थे. जैसे ही वे गोबरगढ़ा के समीप पहुंचे, पीछे से ग्रे रंग की अपाचे बाइक पर सवार तीन नकाबपोश अपराधियों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया.

बाइक सवार को पीछा करते देख फाइनेंस कर्मी ने अपनी गाड़ी काफी तेजी से भगाना शुरू कर दिया. जैसे ही वह मत्स्यगंधा बसहा मोड़ के पास पहुंचा, अपराधियों ने उसे रोक लिया और उसका बैग छीनने लगे. बैग छीनते देख वह भागने लगा. इस पर अपराधियों ने उसके दोनों कंधों पर चाकू मारकर उसे घायल कर दिया और बैग छीनकर फरार हो गए.

घटना की जानकारी देते पीड़ित

पुलिस ने शुरू की जांच

इस घटना के बाद घायल फाइनेंस कर्मी ने सदर थाना पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद सदर थाना पुलिस की सूचना पर गश्ती पुलिस टीम ने घायल को घटनास्थल से उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां सदर थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी.

10 दिन का था कलेक्शन

मामले के बारे में जब सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आलोक कुमार से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. घायल फाइनेंस कर्मी ने पिछले 10 दिनों से कलेक्शन का पैसा अपने घर पर रखा था. मंगलवार को वह उसे जमा करने बैंक जा रहा था. इसी दौरान लूट की घटना हुई. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Anand Shekhar

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन