सेवानिवृत्त शिक्षक को दी गयी विदाई, योगदान को सराहा

Updated at : 18 Mar 2026 5:19 PM (IST)
विज्ञापन
सेवानिवृत्त शिक्षक को दी गयी विदाई, योगदान को सराहा

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नव प्राथमिक विद्यालय खोजराहा में सहायक शिक्षक जवाहर प्रसाद की सेवानिवृत्ति अवसर पर बुधवार को एक भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया.

विज्ञापन

खोजराहा नव प्राथमिक विद्यालय में सम्मान समारोह

सलखुआ. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नव प्राथमिक विद्यालय खोजराहा में सहायक शिक्षक जवाहर प्रसाद की सेवानिवृत्ति अवसर पर बुधवार को एक भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक विजया भारती ने की, जबकि संचालन रंजीत कुमार ने किया. समारोह के दौरान सेवानिवृत्त शिक्षक जवाहर प्रसाद को पुष्पमाला पहनाकर अंगवस्त्र, छाता, कलम एवं डायरी भेंट कर सम्मानित किया गया. इस मौके पर विद्यालय परिवार एवं उपस्थित शिक्षकों ने उनके योगदान को याद करते हुए भावुक विदाई दी.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक विजया भारती ने कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का वह पड़ाव है, जब शब्दों से अधिक भावनाएं मुखर होती हैं. शिक्षक समाज के सच्चे मार्गदर्शक होते हैं और वे कभी वास्तव में सेवानिवृत्त नहीं होते. अपनी प्रेरणा से वे समाज को निरंतर सशक्त बनाते रहते हैं. जवाहर प्रसाद ने 01 अक्टूबर 2007 को विद्यालय में योगदान दिया था तथा 31 दिसंबर 2025 को सेवानिवृत्त हुए. अपने कार्यकाल के दौरान वे एक मिलनसार, ईमानदार एवं कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक के रूप में जाने गए. समाजसेवी सर्वेश कुमार ने कहा कि शिक्षक का जीवन सेवा, समर्पण और संस्कारों का प्रतीक होता है. मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं डीडीओ अरविंद गुप्ता ने कहा कि जवाहर प्रसाद ने अपने कार्यकाल में विद्यार्थियों को न केवल शिक्षा दी, बल्कि उच्च संस्कार भी प्रदान किया.

शिक्षक केशरी कुमार ने कहा कि जवाहर बाबू समय के बेहद पाबंद थे. प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष राजीव रंजन ने उनके योगदान को विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में मील का पत्थर बताया. मौके पर समाजसेवी रामकुमार यादव, पूर्व बीआरपी जयकृष्ण कुमार, अनुमंडल सचिव राजीव रंजन, सुधांशु शेखर, सूर्यनारायण कुमार, महेश्वर पंडित, विकास कुमार, मुकेश कुमार, रोहित रोशन सहित दर्जनों शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन