शिक्षक दंपती के खाते से पांच लाख रुपये की साइबर ठगी

Updated:
विज्ञापन
शिक्षक दंपती के खाते से पांच लाख रुपये की साइबर ठगी

शिक्षक दंपती के खाता से एसबीआइ कर्मी बताकर पांच लाख रुपए की ठगी कर ली गयी है. घटना बैजनाथपुर थाना क्षेत्र की है.

विज्ञापन

सौरबाजार. शिक्षक दंपती के खाता से एसबीआइ कर्मी बताकर पांच लाख रुपए की ठगी कर ली गयी है. घटना बैजनाथपुर थाना क्षेत्र की है. जहां बैजनाथपुर निवासी संजय कुमार शिक्षक ने थाना में आवेदन देकर साइबर ठग पर कार्रवाई की मांग की है. जानकारी के अनुसार, पीड़ित को एक अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल आयी, जिसने खुद को एसबीआइ बैंक का अधिकारी बताते हुए योनो सेवा के नाम पर खाते से संबंधित जानकारी अपडेट करने को कहा. झांसे में आकर पीड़ित ने अपनी बैंकिंग जानकारी साझा कर दी. जिसके बाद साइबर अपराधियों ने पीड़ित के एसबीआइ खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से तीन लाख 20 हजार, 98 हजार, 50 हजार और 32 हजार समेत कुल पांच लाख रुपये की निकासी कर निकाल ली. ठगी का पता चलते ही पीड़ित ने तुरंत बैंक पहुंचकर खाता बंद कराया और साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करायी. पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी और ठगी गयी राशि की बरामदगी की मांग की है. पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन