कंगना रनौत बोलीं- राहुल गांधी टपोरी की तरह आते हैं संसद, तू तड़ाक करते हैं; महिलाएं असहज महसूस करती हैं

कंगना रनौत और इनसाइट में राहुल गांधी, फोटो पीटीआई
Kangana Ranaut vs Rahul Gandhi: बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी है. रनौत ने राहुल गांधी को टपोरी कह दिया. उन्होंने यहां तक कह दिया कि राहुल को देखकर महिलाएं असहज महसूस करती हैं.
Kangana Ranaut vs Rahul Gandhi: संसद में राहुल गांधी के व्यवहार पर तंज कसते हुए कंगना रनौत ने कहा- राहुल गांधी संसद में टपोरी की तरह आते हैं. किसी को तू तड़ाक कर बात करते हैं. कोई अगर इंटरव्यू दे रहा हो तो उसे परेशान करते हैं. कंगना ने आगे कहा- हम महिलाओं को उनको देखकर बहुत ज्यादा असहज महसूस होता है. दरअसल कंगना का यह बयान- राहुल गांधी के खिलाफ 204 लोगों ने जो खुला पत्र लिखा है, उसी पर आया है.
कंगना के बयान पर भड़की कांग्रेस
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर BJP सांसद कंगना रनौत की टिप्पणी पर कांग्रेस विधायक असलम शेख ने कहा, जब किसी को पार्टी का टिकट दिया जाता है, तो यह जानकारी ली जाती है कि उस व्यक्ति ने कैसा काम किया है और कैसी सेवा की है. मैं BJP की तारीफ करूंगा कि उन्होंने कंगना के पुराने वीडियो देखने के बाद भी उन्हें आगे बढ़ाया. आप उनसे और क्या उम्मीद कर सकते हैं? ऐसे बयान आते ही रहेंगे.
प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा- राहुल जी के बारे में ऐसी बात कहना गलत है
राहुल गांधी पर कंगना रनौत की टिप्पणियों को लेकर शिवसेना (UBT) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, निजी या राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन राहुल जी के बारे में ऐसी बात कहना गलत है. मैंने महिलाओं के उत्थान और उनके सम्मान के प्रति राहुल जी की प्रतिबद्धता देखी है. ऐसे व्यक्ति पर इस तरह के आरोप लगाना थोड़ा हास्यास्पद है, जो ऐसे परिवार से आते हैं जहां महिलाओं का नेतृत्व भरपूर रहा है. प्रियंका चतुर्वेदी ने आगे कहा- अगर आप राहुल गांधी के परिवार और उससे निकलने वाले नेतृत्व को देखें- चाहे वह इंदिरा गांधी जी हों, प्रियंका गांधी वाड्रा जी हों, या सोनिया गांधी जी हों, तो उनके साथ हमेशा ही अत्यंत आदर और सम्मान का व्यवहार किया गया है. उन्होंने महिलाओं के सशक्त नेतृत्व को बहुत करीब से देखा है, इसलिए उनके द्वारा किसी भी महिला का अनादर करना या उसे असहज महसूस कराना बिल्कुल अकल्पनीय है.
राहुल गांधी के आचरण को लेकर 204 लोगों ने लिखा खुला पत्र
राहुल गांधी के बारे में पूर्व नौकरशाहों, 116 पूर्व सैनिकों और पूर्व वकीलों सहित 204 लोगों ने राहुल गांधी के खिलाफ खुला पत्र लिखा है. उन्होंने राहुल गांधी के व्यवहार को शालीनता और संस्थागत गरिमा का उल्लंघन करार दिया. राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की जा रही है.
12 मार्च को राहुल गांधी ने संसद भवन परिसर में क्या किया था?
12 मार्च को राहुल गांधी कई सांसदों के साथ संसद की सीढ़ियों पर बैठे चाय-बिस्किट खाते हुए देखे गए. जिसके बाद भारी बवाल हुआ. बीजेपी नेताओं ने इसको लेकर राहुल गांधी की जमकर आलोचना की. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी 15 मार्च को असम में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी पर हमला बोला था. शाह ने कहा था- बीजेपी और पीएम मोदी की आलोचना करते-करते राहुल देश को बदनाम करते हैं. उन्हेंने संसद भवन की सीढ़ियों पर चाय-पकौड़ा खाने के लिए गांधी की कड़ी आलोचना की. उन्होंने कहा – हम भी विपक्ष में थे और हमने भी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किए थे, लेकिन इसके लिए एक सही मंच होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










