The 50 से एलिमिनेट होने पर दिग्विजय राठी का रिएक्शन, कहा- मैं गर्व से विदा ले रहा हूं

Updated at : 18 Mar 2026 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
Digvijay Rathee

द 50 में दिग्विजय राठी, फोटो- इंस्टाग्राम

The 50 शो के लेटेस्ट एपिसोड में दिग्विजय राठी एलिमिनेशन हुआ. जानें कैसे उन्होंने ईमानदारी और शांति के साथ गेम खेला और शो छोड़ा.

विज्ञापन

The 50: रियलिटी गेम शो ‘द 50’ में दिग्विजय राठी ने अपनी अलग पहचान बनाई. उनकी शांत और ईमानदार रणनीति ने उन्हें महल के अंदर और दर्शकों के बीच खास बना दिया. हाल के एपिसोड में उनका एलिमिनेशन सभी के लिए चौंकाने वाला था, लेकिन दिग्विजय ने इसे बड़े ही शांत और गर्व से स्वीकार किया. इस बीच आइए बताते हैं एलिमिनेशन के दौरान क्या हुआ और बाहर होने के बाद कैसा था दिग्विजय का रिएक्शन.

एलिमिनेशन का मोमेंट

एपिसोड की शुरुआत में जब वोटों की गिनती हुई, तो दिग्विजय का नाम उस व्यक्ति के तौर पर सामने आया जिसे गेम छोड़कर जाना था. उस पल कई खिलाड़ी साफ तौर पर हैरान रह गए. दिलचस्प बात यह थी कि दिग्विजय न तो गुस्सा हुए और न ही परेशान.

इसके बजाय, वह शांत दिखे और खबर सुनने के बाद थोड़ी देर के लिए हंसे भी. उन्होंने आगे कहा कि यह नतीजा उनके लिए पूरी तरह से हैरानी की बात नहीं थी. उन्होंने गेम में पहले ही हामिद बरकजी और आरुषि चावला को अपने शक के बारे में बता दिया था. दिग्विजय ने पहले ही अंदाजा लगा लिया था कि कुछ कंटेस्टेंट्स शायद यह दावा करें कि वे उनका साथ दे रहे हैं, लेकिन जब असल में वोट देने का समय आएगा, तो वे शायद अलग तरह से वोट दें.

एलिमिनेशन के बाद महल में टेंशन

इस एलिमिनेशन की वजह से जल्द ही खिलाड़ियों के बीच मनमुटाव पैदा हो गया. प्रिंस नरूला, रजत दलाल और फैजल शेख वाले गठबंधन के सदस्य साफ तौर पर हक्के-बक्के रह गए. आरुषि ने इस स्थिति पर सवाल उठाया और दावा किया कि प्रिंस ने पहले रजत को भरोसा दिलाया था कि दो वोट दिग्विजय के पक्ष में पड़ेंगे. उनकी इस बात से को लेकर कन्फ्यूजन पैदा हो गया कि वोटिंग की प्रक्रिया के दौरान वोटों के नंबर्स में बदलाव कैसे आया. उसी समय, मनीषा रानी ने यह एडवाइस दिया कि हो सकता है कि रजत ने दिग्विजय को वोट न दिया हो. इस बात ने कुछ कंटेस्टेंट्स के बीच इस यकीन को और मजबूत कर दिया कि गठबंधन ने वफादारी नहीं निभाई.

दिग्विजय के साथ वोटिंग राउंड में हुआ धोखा?

यह बातचीत जल्द ही झगड़े में बदल गई. मनीषा और अर्चना गौतम ने रजत से सीधे तौर पर वोट के बारे में पूछा. लेकिन उन्होंने इन दावों से इनकार कर दिया और कहा कि उन्होंने अपनी योजना में कोई बदलाव नहीं किया था. जब वे इंतजार कर रहे थे, तब आरुषि और हामिद ने फैजू से बात करके यह जानने की कोशिश की कि आखिर चल क्या रहा है. फैसु ने यह साफ कर दिया कि उन्हें नहीं पता था कि आखिर में कितने वोट पड़े थे. उन्होंने यह भी कहा कि रजत ने पहले ही इशारा कर दिया था कि शायद दिग्विजय को ही शो छोड़कर जाना पड़ेगा. भले ही हालात साफ नहीं थे और हो सकता है कि उनके साथ धोखा हुआ हो, फिर भी दिग्विजय ने गुस्सा होने के बजाय शांत मन से शो छोड़ने का फैसला किया.

एलिमिनेशन के बारे में दिग्विजय ने क्या कहा?

अपने एलिमिनेशन के बारे में बात करते हुए दिग्विजय ने कहा, “बेशक, ‘द 50’ में अपनी यात्रा का अंत देखकर मैं दुखी था, लेकिन साथ ही, मुझे इस बात पर गर्व है कि मैंने यह गेम कैसे खेला. पहले दिन से ही, मैंने खुद से वादा किया था कि हालात कितने भी मुश्किल क्यों न हो जाएं, मैं अपने नैतिक मूल्यों और आदर्शों पर कायम रहूंगा. मैं चाहता हूं कि लोग मुझे एक ऐसे इंसान के तौर पर याद रखें जो ईमानदार, शांत और अपनी असलियत के प्रति सच्चा रहा और मेरे लिए यह किसी भी ट्रॉफी से कहीं ज्यादा मायने रखता है. इस पूरी यात्रा के दौरान मुझे जो प्यार और सपोर्ट मिला, उसके लिए मैं आभारी हूं और मैं गर्व से सिर ऊंचा करके इस शो से विदा ले रहा हूं.”

यह भी पढ़ें: Wheel of Fortune में कीकू शारदा के ऑन-स्क्रीन किरदारों पर पत्नी प्रियंका ने दिया मजेदार जवाब, सुनकर हंसी रुकेगी नहीं

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

मैं शीतल चौबे, प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर. पिछले एक साल से ज्यादा समय से मैं यहां बॉक्स ऑफिस अपडेट्स, भोजपुरी-बॉलीवुड खबरें, टीवी सीरियल्स की हलचल और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. एंगेजिंग, फास्ट और रीडर-फ्रेंडली कंटेंट लिखना मेरी खासियत है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola