आमडांगा के 3 बार के विधायक रफीकुर रहमान ने TMC के खिलाफ खोला मोर्चा, टायर जलाकर समर्थकों का प्रदर्शन

Updated at : 18 Mar 2026 7:11 PM (IST)
विज्ञापन
Rafiqur Rahman TMC Resignation Amdanga Assembly Seat 2026 West Bengal Election

रफीकुर रहमान और पीरजादा कासिम सिद्दीकी.

TMC Rebel MLA Rafiqur Rahman Resignation: बंगाल चुनाव 2026 के लिए आमडांगा से TMC विधायक रफीकुर रहमान का टिकट कटने के बाद समर्थकों ने हिंसक प्रदर्शन शुरू कर दिये. 3 बार के विधायक ने पार्टी नेतृत्व से फैसला बदलने की अपील की और नये उम्मीदवार पीरजादा कासिम सिद्दीकी की जीत पर संदेह जताया. पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें.

विज्ञापन

TMC Rebel MLA Rafiqur Rahman Resignation: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के लिए ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होने के साथ ही पार्टी में असंतोष के स्वर तेज हो गये हैं. आमडांगा विधानसभा क्षेत्र से लगातार 3 बार जीत दर्ज करने वाले विधायक रफीकुर रहमान का पत्ता कटा, तो उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. उनके समर्थकों ने टायर जलाकर प्रदर्शन किया. टीएमसी ने रफीकुर रहमान का टिकट काटकर इस बार पीरजादा कासिम सिद्दीकी को मैदान में उतारा है. इस फैसले के विरोध में बुधवार को आमडांगा-कांकीनाड़ा रोड पर जबर्दस्त प्रदर्शन हुआ.

सड़कों पर उतरे समर्थक, पार्टी की जीत पर उठाये सवाल

जैसे ही पार्टी ने नये उम्मीदवार के नाम का एलान किया, रफीकुर रहमान के समर्थकों ने उत्तर 24 परगना जिले में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. टायर जलाकर और सड़कों को जाम करके समर्थकों ने रफीकुर रहमान जिंदाबाद के नारे लगाये. रहमान ने सार्वजनिक रूप से पार्टी नेतृत्व से आग्रह किया है कि वह अपने फैसले पर पुनर्विचार करे. विधायक ने साफ कहा कि नये उम्मीदवार को लेकर जनता और कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी है. इससे इस सीट पर टीएमसी की जीत संदिग्ध हो सकती है.

मैं पार्टी नेतृत्व से अपील करता हूं कि वह अपने फैसले पर पुनर्विचार करे. स्थानीय जनता और कार्यकर्ता इस बदलाव को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं.

रफीकुर रहमान, विधायक, आमडांगा

TMC Rebel MLA Rafiqur Rahman Resignation: मैं पार्टी का सिपाही, लेकिन जनता सिद्दीकी के साथ नहीं

अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए रफीकुर रहमान ने कहा कि वह पार्टी के वफादार कार्यकर्ता हैं. आज भी तृणमूल के साथ खड़े हैं. लेकिन, उन्हें नहीं पता कि इस बार तृणमूल कांग्रेस आमडांगा में कितनी सफल होगी. आम जनता और पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता पीरजादा कासिम सिद्दीकी के समर्थन में नहीं हैं. उन्होंने साफ चेतावनी दी कि पार्टी का यह प्रयोग बंगाल चुनाव 2026 में उल्टा पड़ सकता है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

एंटी-इन्कम्बेंसी से निपटने का ममता बनर्जी का दांव

ममता बनर्जी ने इस बार सत्ता-विरोधी लहर (Anti-Incumbency) से निपटने के लिए एक बड़ा जोखिम लिया है. राज्यभर में कुल 74 विधायकों का टिकट काट दिया है. आमडांगा उन 74 सीटों में से एक है, जहां पार्टी ने ‘सोशल इंजीनियरिंग’ के तहत धार्मिक और क्षेत्रीय समीकरणों को साधने के लिए चेहरा बदल दिया है. हालांकि, स्थानीय स्तर पर पार्टी को इसका कड़ा विरोध झेलना पड़ रहा है.

आमडांगा में बगावत से जुड़ी खास बातें

  • उत्तर 24 परगना का आमडांगा-कांकीनाड़ा रोड बना विरोध का केंद्र.
  • 3 बार के विधायक रफीकुर रहमान की जगह पीरजादा कासिम सिद्दीकी को मिला टिकट.
  • रहमान के समर्थकों ने टायर जलाकर और सड़क जाम कर नये उम्मीदवार का किया विरोध.
  • विधायक रफीकुर रहमान ने कहा- पार्टी फैसले में बदलाव करे, वरना चुनाव जीतना मुश्किल.

इसे भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल 2021 चुनाव परिणाम : टीएमसी 213, बीजेपी 77, पढ़ें पूरा विश्लेषण

TMC में टिकट युद्ध : ममता बनर्जी के फैसले से नाराज राजगंज के विधायक खगेश्वर रॉय बोले- पैसों ने मुझे हरा दिया

बंगाल चुनाव 2026: कल्याणकारी योजनाएं बनाम सत्ता-विरोधी लहर, ममता बनर्जी के 15 साल के शासन की सबसे बड़ी अग्निपरीक्षा

खड़गपुर में दिलीप घोष का मेगा शो, निकाली मोटरसाइकिल रैली, बोले- टूटेगा 2016 की जीत का रिकॉर्ड

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola