नगर निगम के वार्ड 19 व नगर पंचायत सोनवर्षा के वार्ड आठ में उपचुनाव को लेकर नामांकन शुरू

नगर निगम के वार्ड 19 व नगर पंचायत सोनवर्षा के वार्ड आठ में उपचुनाव को लेकर नामांकन शुरू
दूसरे दिन भी किसी प्रत्याशी ने नहीं भरा नामांकन पर्चा, चुनाव 28 को सहरसा. नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 19 व नगर पंचायत सोनबरसा के वार्ड आठ के लिए होने वाले उपचुनाव को लेकर बुधवार से ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. नगर पंचायत सोनवर्षा के वार्ड आठ के वार्ड पार्षद पद के लिए अनुमंडल कार्यालय सदर में नामांकन काउंटर बनाया गया है. जबकि नगर निगम के वार्ड 19 के उप चुनाव के लिए उप विकास आयुक्त कार्यालय परिसर में नाम निर्देशन काउंटर बनाया गया है. नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन तक सिर्फ सोनवर्षा नगर पंचायत के लिए एक एनआर रसीद काटा है. जबकि प्रत्याशियों ने अभी तक नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है. उपचुनाव के लिए नामांकन पांच जून तक लिया जायेगा. जबकि समीक्षा छह जून को व अभ्यर्थिता वापसी 10 जून से 12 जून तक ली जा सकेगी. अभ्यर्थिता वापसी के बाद अंतिम रूप से अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन 13 जून को होगा एवं उसी दिन प्रतीक चिन्ह आवंटित कर दिया जायेगा. जबकि मतदान 28 जून को होगा एवं मतगणना 30 जून को सुबह आठ बजे से शुरू होगी. सदर एसडीओ श्रेयांस कुमार तिवारी ने बताया कि सदर अनुमंडल कार्यालय में सोनवर्षा नगर पंचायत के वार्ड आठ के लिए हो रहे उप चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू की गयी है. इसके लिए बनाये गये काउंटर पर कर्मियों की तैनाती की गयी है. लेकिन अब तक एक भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है. नामांकन पांच जून तक होगा. वहीं उप विकास आयुक्त संजय कुमार निराला ने बताया कि नगर निगम के वार्ड 19 के उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू है. लेकिन दूसरे दिन तक एक भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










