सिमरी बख्तियारपुर में गोदाम का ताला तोड़कर खाद्यान्न की चोरी, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

Updated:
विज्ञापन
फोटो - जांच पड़ताल करती पुलिस | Prabhat Khabar Network

फोटो - जांच पड़ताल करती पुलिस | Prabhat Khabar Network

सिमरी बख्तियारपुर के एक गोदाम से रात के अंधेरे में चोरों ने हजारों रुपये के खाद्यान्न पर हाथ साफ कर दिया. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर चोरों की पहचान करने में जुटी है. पीड़ित दुकानदार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

विज्ञापन

Theft: सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा). बख्तियारपुर थाना क्षेत्र स्थित उच्च विद्यालय के समीप एक गोदाम में अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे में ताला तोड़कर खाद्यान्न की चोरी कर ली. घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह मिलने पर पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.

सुबह टूटा मिला गोदाम का ताला

पीड़ित दुकानदार ललितेश कुमार भगत ने बताया कि गुरुवार शाम वह रोज की तरह गोदाम बंद कर घर चले गए थे. शुक्रवार सुबह उनके पिता बहादुर भगत मॉर्निंग वॉक के दौरान वहां पहुंचे तो गोदाम का ताला टूटा हुआ मिला. सूचना मिलने पर गोदाम की जांच की गयी.

चावल और मसूर दाल की हुई चोरी

गोदाम की जांच के दौरान पता चला कि अज्ञात चोर दस पैकेट चावल और पांच पैकेट मसूर दाल चोरी कर ले गए हैं. चोरी गए खाद्यान्न की कीमत हजारों रुपये बताई जा रही है.

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. मामले में एक संदिग्ध युवक से भी पूछताछ की जा रही है.

थाने में दिया गया आवेदन

Theft: पीड़ित दुकानदार ने बख्तियारपुर थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी.


विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन