ePaper

बैंक खाते से अवैध निकासी, साइबर थाना में मामला दर्ज

Updated at : 28 Jun 2024 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
बैंक खाते से अवैध निकासी, साइबर थाना में मामला दर्ज

बैंक खाते से अवैध निकासी, साइबर थाना में मामला दर्ज

विज्ञापन

सहरसा. सोनवर्षाराज प्रखंड क्षेत्र के बसनही थाना अंतर्गत महुआ गांव निवासी क्रांति कुमारी ने बैंक खाते से अवैध निकासी करने को लेकर साइबर थाना में मामला दर्ज कराया है. दर्ज मामले में पीड़िता ने बताया कि उनके मोबाइल पर एटीएम अपडेट करने के नाम पर एक कॉल आया. कॉल करने वाले के द्वारा जो भी पूछा गया उसे बता दिया. उसके बाद एक ओटीपी आया. जिसमें एटीएम अपडेट करने के लिए आवश्यकता बताते ओटीपी की मांग की गयी. जिसे देने के बाद बैंक अकाउंट से कुल 24 हजार 8 सौ इकानबे रुपये की अवैध निकासी कर ली गयी. जिसके बाद बैंक को फोन कर मामले की जानकारी दी. जिस पर बैंककर्मी ने साइबर फ्रॉड का मामला बताकर बैंक के टोल फ्री नंबर पर फोन कर एटीएम को बंद कराने की बात कही. उसके बाद टोल फ्री नंबर पर फोन कर एटीएम को बंद कराया गया. जिसके बाद साइबर थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन