विभिन्न मांगों को लेकर लोडिंग-अनलोडिंग मजदूरों का सांकेतिक हड़ताल, प्रदर्शन कर डीएसओ को सौंपा ज्ञापन

Updated:
विज्ञापन
विभिन्न मांगों को लेकर लोडिंग-अनलोडिंग मजदूरों का सांकेतिक हड़ताल, प्रदर्शन कर डीएसओ को सौंपा ज्ञापन

फूड एंड एलाइड वर्क्स यूनियन से संबद्ध लोडिंग एवं अनलोडिंग मजदूरों ने विभिन्न मांगों के समर्थन में दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल के दौरान शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

सहरसा. फूड एंड एलाइड वर्क्स यूनियन से संबद्ध लोडिंग एवं अनलोडिंग मजदूरों ने विभिन्न मांगों के समर्थन में दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल के दौरान शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया. साथ ही जिला आपूर्ति पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा. इंटक जिलाध्यक्ष सत्यनारायण चौपाल के नेतृत्व में मजदूरों ने न्यूनतम मजदूरी, बकाया अंतर राशि के भुगतान एवं कार्यस्थलों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठाई. इंटक जिलाध्यक्ष ने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद मजदूरों की मांगों को लागू नहीं किया जा रहा है. जिसके कारण उन्हें बार-बार हड़ताल का सहारा लेना पड़ रहा है. उन्होंने कार्य के लिए समय सीमा निर्धारित करने, पेयजल, शौचालय एवं आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ बकाया अंतर भुगतान शीघ्र करने की मांग की. उन्होंने कहा कि यह हड़ताल सांकेतिक है, लेकिन श्रमिकों की मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी.

मजदूरी का भुगतान व कार्यस्थलों पर बुनियादी सुविधाओं की बहाली की मांग

मजदूरों ने उच्च न्यायालय एवं विभागीय आदेशों के अनुरूप बकाया मजदूरी का भुगतान एवं कार्यस्थलों पर बुनियादी सुविधाओं की बहाली सुनिश्चित करने की मांग की. ज्ञापन में राज्य खाद्य निगम के विभिन्न गोदामों में कार्यरत लोडिंग-अनलोडिंग कर्मियों को सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी लागू करने एवं कम भुगतान के कारण उत्पन्न बकाया अंतर राशि का भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की. साथ ही प्रत्येक कर्मी के लिए वैधानिक प्रावधानों के अनुसार पीएफ एवं ईएसआई अंशदान जमा कराने एवं नियमों के उल्लंघन पर कठोर कार्रवाई करने की भी मांग की. इस अवसर पर सुरेश पासवान, श्रवण पासवान, रामविलास साह, भूमि पासवान, बृजेश सदा, गनौरी शर्मा, प्रमोद शर्मा, चंदन यादव, रामानंद राय, लक्ष्मण शाह, जागों यादव, मुकेश यादव, अशोक पासवान, बबलू पासवान, शिशिर पासवान सहित बड़ी संख्या में लोडिंग एवं अनलोडिंग मजदूर मौजूद थे.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन