इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब ने इलेवन ब्रदर्स को छह विकेट से किया पराजित

Updated at : 28 Jan 2025 6:16 PM (IST)
विज्ञापन
इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब ने इलेवन ब्रदर्स को छह विकेट से किया पराजित

Home guards demonstrated by banging plates

विज्ञापन

सहरसा . संजीव झा सामाजिक एवं आर्थिक विकास संस्थान द्वारा प्रायोजित एवं सहरसा जिला क्रिकेट संघ द्वारा पटेल मैदान में आयोजित रणधीर वर्मा मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग का मंगलवार का मैच इलेवन ब्रदर्स क्रिकेट क्लब व इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया. इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करते इलेवन ब्रदर्स क्रिकेट क्लब ने 26 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर आयुष के 30 रन 54 बॉल, शुभम के 20 रन 17 बाॅल, नीतीश के 18 रन 27 बॉल की सहायता से 142 रन बनाये. जिसके जवाब में इलेवन स्टार ने 25.3 ओवर में चार विकेट खोकर दर्श राज के 25 रन 21 बॉल, सोनु के 28 रन 41 बॉल, अमन के 45 रन 55 बॉल की सहायता से 146 रन बनाकर मैच जीत लिया. इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब ने इलेवन ब्रदर्स को छह विकेट से पराजित किया. इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब की ओर से करण ने छह ओवर में 35 रन देकर चार विकेट, शिवम ने पांच ओवर में 37 रन देकर तीन विकेट एवं प्रिंस ने पांच ओवर में 15 रन देकर दो विकेट प्राप्त किया. जबकि इलेवन ब्रदर्स क्रिकेट क्लब की ओर से बादल ने छह ओवर में 36 रन देकर एक विकेट, सुमित ने चार ओवर में 14 रन देकर 1 विकेट, रवि ने चार ओवर में 31 रन देकर एक विकेट, प्रिंयांशु ने चार ओवर में 39 रन देकर एक विकेट प्राप्त किया. मैच में निर्णायक मनोहर कुमार, उमंग कुमार एवं स्कोरर अभिषेक व बिट्टू थे. इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब के खिलाडी करण को मैन ऑफ द मैच निर्णायक मनोहर कुमार ने दिया. मैच में जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष अखिलेश कुमार झा, उपाध्यक्ष तपन कुमार दे, सचिव विश्वजीत बनर्जी, संयुक्त सचिव गुलनियाज रब्बानी, कोषाध्यक्ष असफहान खान, जिला क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मदेव कामत, उपाध्यक्ष मसूद आलम, जिला क्रिकेट संघ पूर्व सचिव बादल कुमार, बिश्वनाथ कुमार, नसीम आलम, कौशिक राज फूल, अविनाश कुमार, नितोष सिंह सहित अन्य मौजूद थे. मैच के सफल संचालन में प्रवेश, प्रिंस, आयुष, राहुल, शिवम, बिट्टू, रहबर, अंकित, अभिनव, अमन, रवि, श्रवण, शीतांशु, हर्ष का सराहनीय योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन