नियमित रूप से चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने का सीएस को निर्देश

Updated:
विज्ञापन
नियमित रूप से चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने का सीएस को निर्देश

विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान का डीएम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन

विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान का डीएम ने किया निरीक्षण सहरसा. जिलाधिकारी वैभव चौधरी ���े गुरुवार को विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान का निरीक्षण किया. जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा संचालित विशिष्ट दतक ग्रहण संस्थान निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्होंने संस्थान में संस्थापित सीसीटीवी की कार्यशीलता की जांच की एवं इसके सतत क्रियाशीलता के लिए निर्देशित किया. विशिष्ट दतक ग्रहण संस्थान में आवासित बच्चों को देखा, चिकित्सीय सुविधाओं की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली, प्रबंधन को बच्चों के समुचित देखरेख एवं मौके पर मौजूद सिविल सर्जन को विशिष्ट दतक ग्रहण संस्थान में सभी चिकित्सीय सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने, प्रतिनियुक्त चिकित्सक नियमित रूप से संस्थान आने के लिए आवश्यक कारवाई का निर्देश दिया. निरीक्षण क्रम में जिलाधिकारी रसोई घर गये . जहां उन्होंने भोजन सामग्रियों, पेयजल सुविधा का अवलोकन किया. संस्थान में प्रतिनियुक्त सुरक्षाकर्मियों से वार्तालाप क्रम में उनको निरंतर चौकसी के साथ कार्यों के सम्यक निर्वहन के लिए निर्देशित किया गया. इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थिति पंजी की जांच की एवं सभी संबंधित कर्मियों को पूरी तत्परता से निर्धारित कार्यों के सम्यक निर्वहन के लिए निर्देशित किया. निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता संजीव कुमार चौधरी, पुलिस उपाधीक्षक, उप निदेशक जन संपर्क सह प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, विशिष्ट दतक ग्रहण संस्थान से संबंधित पदाधिकारी कर्मी सहित अन्य संबंधित मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन