नर्क निवारण चतुर्दशी पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नर्क निवारण चतुर्दशी पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की लगी भीड़
महिषी. शिव उपासना का महापर्व नर्क निवारण चतुर्दशी पर मुख्यालय सहित क्षेत्र के सभी जगहों के देवालयों व शिवालयों में अहले सुबह से देर शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. मुख्यालय स्थित अति प्राचीन सिद्ध शक्तिपीठ उग्रतारा मंदिर, तारा नाथ महादेव मंदिर, संत बाबा कारू की तपस्थली नकुचेश्वर नाथ महादेव मंदिर, सूर्य मंदिर कंदाहा, सहरसा-दरभंगा सीमा क्षेत्र के लाखों लोगों के आस्था का केंद्र बच्चेश्वर नाथ महादेव मंदिर, पुनाच, शिव मंदिर बलुआहा, पारसनाथ महादेव मंदिर पस्तवार, शिव मंदिर थनवार सहित सभी देवालयों में लोगों ने जलाभिषेक कर पारिवारिक सुख शांति का आशीर्वाद लिया. देवाधिदेव महादेव में आस्था रखने वाले सभी परिवारों के सदस्यों ने व्रत व उपासना कर पाप मोचन अभिशाप मुक्ति की कामना की. इस अवसर पर सूर्य मंदिर में कंदाहा में विश्व शांति व मानव कल्याण की मंशा से नवाह अष्टयाम संकीर्तन का शुभारंभ हुआ है. अन्य मंदिरों में भजन कीर्तन से माहौल भक्तिमय बना है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




