बिहार में आर्थिक तंगी ने ली 9वीं की छात्रा की जान, कोचिंग फीस के दबाव में सल्फास खाकर की आत्महत्या

Published by :Abhinandan Pandey
Published at :06 May 2025 11:23 AM (IST)
विज्ञापन
saharsa suicide news| In Bihar, a class 9 student committed suicide by consuming sulphas due to pressure of coaching fees

सांकेतिक तस्वीर

Suicide News: बिहार के सहरसा जिले के दुम्मा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 16 वर्षीय छात्रा आरती कुमारी ने कोचिंग फीस के दबाव में आकर सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली. आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार की इस बेटी ने सोमवार रात दम तोड़ दिया, जिससे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है.

विज्ञापन

Suicide News: बिहार के सहरसा जिला के बिहरा थाना क्षेत्र के दुम्मा गांव में एक 16 वर्षीय छात्रा द्वारा सल्फास खाकर आत्महत्या करने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतका की पहचान सुभाष यादव की बेटी आरती कुमारी के रूप में हुई है. जो नौवीं कक्षा की छात्रा थी और सहरसा शहर के गौतम नगर स्थित एक प्राइवेट कोचिंग संस्थान में पढ़ाई कर रही थी.

परिजनों के अनुसार आरती पिछले चार महीनों से कोचिंग की फीस नहीं भर पा रही थी. उसके पिता मजदूरी कर जैसे-तैसे परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे और आर्थिक तंगी के कारण कोचिंग की फीस चुकाना संभव नहीं हो पाया. इस बीच कोचिंग संचालक फीस के लिए लगातार दबाव बना रहे थे, जिससे आरती मानसिक रूप से तनाव में रहने लगी थी.

सल्फास की गोली खाकर दे दी जान

सोमवार की शाम उसने घर में रखी गेहूं में कीड़े मारने वाली सल्फास की गोली खा ली. तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे सहरसा के एक निजी क्लिनिक लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे बचा नहीं सके और रात करीब 8:30 बजे उसकी मौत हो गई. इस दुखद घटना की जानकारी मिलने पर रात 10 बजे सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची.

पिता ने कहा बेटी की मानसिक स्थिति सही नहीं थी

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से साफ इनकार कर दिया और रात 11:30 बजे मृतका के पिता सुभाष यादव ने थाने में लिखित आवेदन देकर बताया कि उनकी बेटी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, और वे किसी कानूनी प्रक्रिया में नहीं पड़ना चाहते. साथ ही, परिवार मीडिया से दूरी बनाकर किसी भी तरह की जानकारी साझा करने से कतराता रहा.

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मजिस्ट्रेट की नियुक्ति कर दी है. सहरसा सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम प्रक्रिया मेडिकल बोर्ड के तहत कराई जाएगी ताकि मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सके. इस बीच, मामला बिहरा थाना को फॉरवर्ड कर दिया गया है और पुलिस जांच में जुट गई है.

Also Read: बिहार के 21 जिलों में भयंकर बारिश मचाएगी तबाही! अगले दो दिन तेज आंधी और ठनका गिरने का अलर्ट

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन