ePaper

Bihar Rain Alert: बिहार के 21 जिलों में भयंकर बारिश मचाएगी तबाही! अगले दो दिन तेज आंधी और ठनका गिरने का अलर्ट

Updated at : 06 May 2025 6:45 AM (IST)
विज्ञापन
bihar rain alert| There will be heavy rain in these 8 districts of Bihar in the next three hours

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Rain Alert: दिनभर की तपती गर्मी के बाद बिहार में अचानक मौसम ने करवट ली. देर रात तेज हवाओं, गरज-चमक और मूसलाधार बारिश ने लोगों को चौंका दिया. आज राज्य के 8 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: बिहार में सोमवार की रात अचानक मौसम ने करवट ले ली. दिनभर की चिलचिलाती गर्मी के बाद देर रात पटना समेत कई जिलों में तेज आंधी, बिजली की गड़गड़ाहट और मूसलाधार बारिश देखने को मिली. राजधानी पटना, गोपालगंज, सीवान, सारण, औरंगाबाद, गया, सुपौल, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, वैशाली समेत लगभग 30 जिलों में जोरदार बारिश हुई. कहीं-कहीं तेज हवाओं की रफ्तार 50 किमी प्रति घंटे तक दर्ज की गई. इस दौरान लोगों को उमस और गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन अब मौसम फिर गर्म होने की ओर बढ़ रहा है.

वहीं राज्य के 21 जिलों में मंगलवार को बारिश की संभावना जताई गई है. इस दौरान तेज हवा भी चल सकती है. राजधानी पटना में भी सुबह से ही बादल छाए हुए हैं. यहां मौसम विभाग ने माध्यम दर्जे की बारिश के आसार जताए हैं.

हिमालयी जिलों में फिर गरज के साथ बारिश का अनुमान

मौसम विज्ञान केंद्र ने जानकारी दी है कि 6 मई को हिमालयी तराई क्षेत्र जैसे पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज में मध्यम से तेज बारिश, व्रजपात और तेज हवा की संभावना बनी हुई है. इन क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. हालांकि राज्य के दक्षिणी हिस्सों में अब मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में तेजी से वृद्धि होगी.

आज से चढ़ेगा पारा, गर्म हवाओं से परेशान होंगे लोग

मौसम विभाग ने चेताया है कि 6 मई से बारिश की स्थिति कमजोर पड़ती जाएगी. इसके बाद अगले चार दिनों में दिन के तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है. इसके साथ ही रात के तापमान में भी 4 से 6 डिग्री तक की बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है.

5 मई को राज्य का सर्वाधिक तापमान डेहरी और गोपालगंज में 38.2°C दर्ज किया गया. आने वाले दिनों में पश्चिमी जिलों जैसे बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और अरवल में लू (हिट वेव) की स्थिति बन सकती है.

तैयार रहें गर्म हवाओं के लिए

विशेषज्ञों ने लोगों को तेज धूप और गर्म हवाओं से सतर्क रहने की सलाह दी है. खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को धूप में निकलने से परहेज करने की सलाह दी गई है. साथ ही पर्याप्त पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की भी अपील की गई है.

Also Read: बहन की शादी कार्ड पर भाई ने छपवाया अनोखा संदेश, लोगों से कर दी ये बड़ी अपील

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन