Bihar Crime: मुंबई में हुआ था विवाद, बिहार आकर कनपटी में मारी गोली, स्पेशल टीम करेगी जांच
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 11 Mar 2025 8:20 PM
सहरसा क्राइम न्यूज
Bihar Crime: घटना के संबंध में मृतक के बड़े भाई सकलू शर्मा ने बताया कि गांव के ही पड़ोस में रहने वाले अमरदीप शर्मा ने पीछे से कनपटी में गोली मार दी, जिससे संजू की मौत हो गयी. गोली चलने के बाद घटना स्थल वीरान हो गया.
Bihar Crime: बिहार के सहरसा जिले में कोपरिया गांव के वार्ड-15 चमगौड़ी में सोमवार की रात दोस्त की शादी में बारात जाने के समय एक युवक की हत्या कर दी गयी. एक ही गांव के रहने वाले दोनों युवक में मुंबई में काम करने को लेकर विवाद हुआ था. उसके बाद दोनों बिहार अपने घर आ गये. उनमें से एक सोमवार की रात बारात जाने के लिए तैयार था. तभी दूसरा शख्स वहां आया और उसने उसे गोली मार दी.
हत्यारा फरार
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुट गयी. पुलिस घटनास्थल पर हथियार लहरा रहे आरोपी के मित्र रवि शर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. मुख्य आरोपी फरार हो गया है. शुरूआती जांच के बाद पुलिस ने बताया कि संजू शर्मा मुंबई में रहता था. वहां उसके साथ उसी के गांव का अमरदीप शर्मा भी रह कर मजदूरी करता था. मुंबई में ही किसी बात को लेकर दोनों के बीच आपसी विवाद और फिर मारपीट हो गयी. अमरदीप शर्मा ने संजू को जान से मार देने की धमकी भी दी थी.
संजू वहीं गिर गया
दोनों अपने मित्र की शादी में घर सलखुआ अंचल के कोपरिया आये थे. सोमवार की रात मित्र के बारात जाने के क्रम में उसी के दरवाजे के सामने दोनों युवक में विवाद हो गया. देखते ही देखते अमरदीप शर्मा ने अपने हाथ में लिए कट्टा से संजू शर्मा के कनपटी में गोली मार दी. गोली की आवाज सुनते ही भगदड़ मच गयी. घायल संजू वहीं गिर गया. जिसे आनन फानन में सलखुआ अस्पताल ले आया गया. जहां से सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.
FSL टीम ने की जांच
सूचना मिलते ही सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्यवाही के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार ठाकुर, पुलिस निरीक्षक मो सुजाउद्दीन, थानाध्यक्ष विशाल कुमार टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया तथा घटनास्थल को संरक्षित किया गया. इधर जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित किया गया. पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल पर साक्ष्य संकलन के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है.
अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिमरी बख्तियारपुर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया है. अभियुक्तों की पहचान कर ली गयी है. गठित टीम के द्वारा इस घटना में विभिन्न बिंदुओं पर गहराई से जांच की जा रही है एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. जल्द ही अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी. पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजन को सौंप दिया.
इसे भी पढ़ें: Muzaffarpur News: कार से मोबिल गिरने का झांसा देकर महिला एंकर का पर्स उड़ाया, पुलिस को इस गिरोह पर शक
पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: ललित मोदी को क्यों भाया वानुआतु, गोल्डन पासपोर्ट से खरीदी थी नागरिकता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










