बनगांव थाना के पास बसे 50 भूमिहीन परिवारों को उजाड़ने की आशंका

Updated:
विज्ञापन
बनगांव थाना के पास बसे 50 भूमिहीन परिवारों को उजाड़ने की आशंका

जिले के कहरा प्रखंड के बनगांव थाना के समीप पिछले करीब 50 वर्षों से बसे 50 भूमिहीन गरीब परिवारों को उजाड़े जाने की आशंका को लेकर राजद शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा.

विज्ञापन

राजद ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

सहरसा. जिले के कहरा प्रखंड के बनगांव थाना के समीप पिछले करीब 50 वर्षों से बसे 50 भूमिहीन गरीब परिवारों को उजाड़े जाने की आशंका को लेकर राजद शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा. राजद जिलाध्यक्ष प्रो मो ताहिर के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यहां रहने वाले कई परिवारों को पूर्व सीओ द्वारा बासगीत पर्चा भी दिया गया था. बावजूद इसके उन्हें हटाने की साजिश की जा रही है. शिष्टमंडल ने प्रशासन से मांग की है कि गरीब एवं भूमिहीन परिवारों को किसी भी परिस्थिति में बेघर नहीं किया जाये. प्रतिनिधिमंडल में जिला परिषद उपाध्यक्ष सह प्रदेश महासचिव राजद धीरेंद्र यादव, कन्हैया बाल्मीकि, दीपक यादव, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राजेश रजक, सुरेंद्र यादव, मो जहांगीर एवं पुतुल कामत सहित अन्य शामिल थे.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन