Bihar Crime: राजद नेता को जान से मारने की कोशिश ! गोलियों की गूंज से फैली दहशत

Published by : Preeti Dayal Updated At : 10 May 2025 10:45 AM

विज्ञापन

Bihar Crime: बिहार में अपराधियों का मनोबल बढ़ता ही जा रहा है. ऐसे में बड़ी खबर सहरसा से है जहां आरजेडी नेता को जान से मारने की कोशिश की गई. हालांकि, राजद नेता बाल-बाल बच गए. अपराधी गोली चलाते ही मौके फरार हो गए, जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है.

विज्ञापन

Bihar Crime: बिहार में अपराधियों का बोलबाला देखने के लिए लगातार मिल रहा है. पुलिस को आए दिन खुली चुनौती दी जा रही है. ऐसे में बड़ी खबर सहरसा जिले से सामने आई है, जहां नगर निगम के डिप्टी मेयर व राजद नेता उमर हयात उर्फ गुड्डू हयात को जान से मारने की कोशिश की गई. उनके थार पर बेखौफ अज्ञात बदमाशों ने गोली चला दिया. हालांकि, इस घटना में डिप्टी मेयर बाल-बाल बच गए. यह पूरा मामला सदर थाना क्षेत्र के रिफ्यूजी कॉलोनी चौक गुड्डू हयात के खुद के होटल के समीप की है. 

राजद नेता के थार पर की फायरिंग

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची सदर थाना और TOP बटराहा की पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई. आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि, डिप्टी मेयर गुड्डू हयात अपनी थार वाहन को अपने होटल के समीप खड़ी कर होटल किसी काम से गया और उसी वक्त बाइक सवार अज्ञात अपराधी गुड्डू हयात को गाड़ी में बैठे समझकर ड्राइवर सीट के आगे शीसे पर गोली चला दिया. फायरिंग की आवाज सुनकर जब तक आस-पास के लोग इकट्ठा हुए तब तक अपराधी एक और फायरिंग कर फरार हो गया. 

डिप्टी मेयर के परिवार में दहशत का माहौल

इधर, इस घटना को लेकर आस-पास के इलाके और डिप्टी मेयर के परिवार में दहशत का माहौल बना हुआ है. गुड्डू हयात के साथ हुए इस तरह की घटना की जानकारी मिलने पर उनके शुभचिंतक सहित परिवार रिश्तेदार के लोगों की भीड़ जमा हो गई. सभी पुलिस से जल्द ही इस घटना की जांच कर अपराधी को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते दिखे. वहीं, बड़ा सवाल यह है कि आखिर चलते फिरते मुख्य बाजार की सड़क पर अपराधी बेखौफ होकर गोली कैसे चला दिए ? आखिर इस दौरान पुलिस की गश्ती कहां थी और इस तरह के कई सवालात खड़े हो रहे हैं.

सहरसा से कुमार आशीष की रिपोर्ट 

Also Read: पीएमसीएच घोटाले में 3 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त, बढ़ती जा रही पूर्व अधीक्षक ओपी चौधरी की मुश्किलें

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन