16 से 21 जुलाई तक बिहार से दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनें प्रभावित, देखें बदले हुए रूट की पूरी लिस्ट

फोटो - सहरसा जंक्शन
वाराणसी रेल मंडल में 16 से 21 जुलाई तक प्री-नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है और कुछ ट्रेनों का परिचालन विलंब से होगा। यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन की ताजा स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी गई है।
Train Route Changed: वाराणसी रेल मंडल के गोरखपुर कैंट-उनौला रेलखंड पर पैच दोहरीकरण की कमीशनिंग को लेकर 16 से 21 जुलाई तक प्री-नॉन इंटरलॉकिंग एवं नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा. इस कार्य के कारण कई लंबी दूरी की ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों का परिचालन निर्धारित समय से विलंब से होगा. रेलवे ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की ताजा स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है.
इन ट्रेनों का बदला गया मार्ग
रेलवे के अनुसार 21 जुलाई को चलने वाली 15565 ललितग्राम-नई दिल्ली एक्सप्रेस छपरा, वाराणसी, अयोध्या कैंट और बाराबंकी होकर चलेगी. 19 और 21 जुलाई को 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस का परिचालन छपरा, जौनपुर, अयोध्या कैंट और बाराबंकी मार्ग से होगा.
इसी तरह 20 जुलाई को गुवाहाटी से खुलने वाली 15651 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस भी छपरा, जौनपुर, अयोध्या कैंट और बाराबंकी होकर संचालित की जाएगी.
मथुरा-छपरा और बिहार संपर्क क्रांति भी प्रभावित
Train Route Changed: 21 जुलाई को 15110 मथुरा-छपरा एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, बनारस, वाराणसी, भटनी और छपरा के रास्ते चलेगी. इस दौरान यह ट्रेन लखनऊ होकर नहीं जाएगी. इसी दिन 12565 दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का भी परिचालन परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा.
कई ट्रेनें घंटों की देरी से चलेंगी
रेलवे ने बताया कि 21 जुलाई को 19038 बरौनी-बांद्रा अवध एक्सप्रेस लगभग पांच घंटे विलंब से रवाना होगी. वहीं 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस करीब चार घंटे की देरी से खुलेगी. इसके अलावा 12555 गोरखपुर-बठिंडा गोरखधाम एक्सप्रेस भी लगभग एक घंटे विलंब से प्रस्थान करेगी.
यात्रियों से की गई अपील
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा शुरू करने से पहले संबंधित स्टेशन, रेलवे हेल्पलाइन या आधिकारिक माध्यमों से अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति अवश्य जांच लें, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके.
Also Read: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगा गंगाजल: 15 करोड़ की लागत से बिछेगी पाइपलाइन, अगले महीने होगा काम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










