कोसी का जलस्तर बढ़ने से महिषी में बाढ़ का खतरा, सड़क पर ओवरफ्लो से आवागमन ठप

Updated:
विज्ञापन
कोसी के बढ़ते जलस्तर से महिषी में बढ़ी चिंता, सड़क पर ओवरफ्लो से आवागमन ठप

फोटो – सड़क पर बहता पानी | Prabhat Khabar Network

Saharsa Flood News: नेपाल और कोसी बैराज से छोड़े गए पानी के कारण कोसी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. इससे सहरसा जिले के महिषी प्रखंड में बाढ़ का खतरा गहरा गया है. कई संपर्क मार्ग जलमग्न हो गए हैं, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है.

विज्ञापन

Saharsa Flood News: महिषी (सहरसा), नेपाल के तराई क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश और कोसी बराज से छोड़े जा रहे पानी के कारण कोसी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. जलस्तर में वृद्धि के साथ ही सहरसा जिले के महिषी प्रखंड के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा गहराने लगा है. कई संपर्क मार्गों पर पानी चढ़ जाने से लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया है और ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है.

सोरबा-बहोरवा बेलडाबर सड़क पर पानी, आवागमन पूरी तरह बाधित

झाड़ा पंचायत के सोरबा गांव से दक्षिण बहोरवा-बेलडाबर जाने वाली सड़क पर तेज ओवरफ्लो के कारण यातायात पूरी तरह ठप हो गया है. मजबूरी में ग्रामीण जान जोखिम में डालकर पैदल ही पानी पार कर मंगरौनी पहुंच रहे हैं, जहां से उन्हें अन्य स्थानों के लिए सवारी वाहन मिल रहे हैं.

इस स्थिति का सबसे अधिक असर मरीजों, स्कूली बच्चों, किसानों और रोजमर्रा के काम से आने-जाने वाले लोगों पर पड़ रहा है.

बीरगांव पंचायत के कई गांवों का संपर्क टूटने की आशंका

बीरगांव पंचायत के विभिन्न गांवों को जोड़ने वाली सड़कों पर भी पानी फैलना शुरू हो गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कोसी का जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा और बारिश जारी रही तो कई गांवों का सड़क संपर्क पूरी तरह टूट सकता है.

ग्रामीणों ने प्रशासन से संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए पहले से आवश्यक इंतजाम करने की मांग की है.

Saharsa Flood News: सरकारी नाव चलाने की मांग

स्थानीय ग्रामीणों ने अंचल प्रशासन से जलमग्न मार्गों पर सरकारी नाव की व्यवस्था करने की मांग की है. उनका कहना है कि नाव परिचालन शुरू होने से लोगों का सुरक्षित आवागमन संभव होगा और आपातकालीन स्थिति में मरीजों व अन्य जरूरतमंदों को राहत मिलेगी.

प्रशासन से राहत और बचाव की तैयारी तेज करने की मांग

संभावित बाढ़ को लेकर पूरे इलाके में चिंता का माहौल है. लोगों ने प्रशासन से राहत एवं बचाव की अग्रिम तैयारी, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी और जरूरत पड़ने पर नाव, चिकित्सा एवं राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है.

Also Read: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगा गंगाजल: 15 करोड़ की लागत से बिछेगी पाइपलाइन, अगले महीने होगा काम

Also Read: भागलपुर स्टेशन पर शुरू हुआ स्लीपिंग पॉड यात्री निवास की सुविधा, 46 बेड की सुविधा, दो स्पेशल ट्रेनों पर भी बड़ा अपडेट


विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन