बिहार पुलिस एसोसिएशन सहरसा जिला शाखा का चुनाव संपन्न, अजय कुमार पासवान बने अध्यक्ष

फोटो : जिला शाखा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत करते संगठन के सदस्य | Prabhat Khabar Network
Bihar Police Association Saharsa Election: बिहार पुलिस एसोसिएशन की सहरसा जिला शाखा का चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है. अजय कुमार पासवान को नया अध्यक्ष चुना गया है, जबकि आशुतोष कुमार त्रिपाठी उपाध्यक्ष बने हैं. नई कार्यकारिणी पुलिसकर्मियों के हितों की रक्षा के लिए संकल्पित है.
Bihar Police Association Saharsa Election : सहरसा, बिहार पुलिस एसोसिएशन की सहरसा जिला शाखा का चुनाव शनिवार को शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक माहौल में संपन्न हो गया। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई। जिला शाखा की ओर से चुनाव परिणाम की सूचना बिहार पुलिस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एवं महामंत्री, पटना को भेज दी गई है।
नई कार्यकारिणी की हुई घोषणा
जारी चुनाव परिणाम के अनुसार पुनि अजय कुमार पासवान को अध्यक्ष (सभापति) चुना गया है। वहीं पुअनि आशुतोष कुमार त्रिपाठी उपाध्यक्ष (उप-सभापति), सअनि निशा कुमारी मंत्री (सचिव), सअनि अमरजीत कुमार सिंह कोषाध्यक्ष तथा प्रअनि सुधीर कुमार संयुक्त मंत्री (संयुक्त सचिव) निर्वाचित हुए हैं।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का किया गया स्वागत
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद संगठन के सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। इस दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पुलिसकर्मियों के हितों की रक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प भी लिया गया।
Bihar Police Association Saharsa Election: पुलिसकर्मियों के हित में बेहतर कार्य करने की उम्मीद
जिला शाखा की ओर से बताया गया कि चुनाव परिणाम की सूचना आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक, सहरसा सहित संबंधित अधिकारियों को भी भेज दी गई है। संगठन के सदस्यों ने नई कार्यकारिणी से पुलिसकर्मियों की समस्याओं के समाधान, उनके अधिकारों की रक्षा तथा संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई।
नई कार्यकारिणी एक नजर में अध्यक्ष (सभापति): अजय कुमार पासवान उपाध्यक्ष (उप-सभापति): आशुतोष कुमार त्रिपाठी मंत्री (सचिव): निशा कुमारी कोषाध्यक्ष: अमरजीत कुमार सिंह संयुक्त मंत्री (संयुक्त सचिव): सुधीर कुमार
Also Read: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगा गंगाजल: 15 करोड़ की लागत से बिछेगी पाइपलाइन, अगले महीने होगा काम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










