पीएमसीएच घोटाले में 3 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त, बढ़ती जा रही पूर्व अधीक्षक ओपी चौधरी की मुश्किलें

pmch scam news
PMCH Scam: पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) में दवा और उपकरण खरीद घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ा कदम उठाते हुए 3.01 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त कर ली हैं. यह कार्रवाई 16 साल पुराने उस घोटाले से जुड़ी है, जिसमें तत्कालीन अधीक्षक समेत कई अधिकारियों ने आपूर्तिकर्ताओं की मिलीभगत से ऊंची दरों पर खरीदारी कर सरकारी खजाने को भारी नुकसान पहुंचाया था.
PMCH Scam: पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) में दवा और उपकरण खरीद घोटाले के 16 साल पुराने मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 3.01 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त कर ली हैं. धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत की गई इस कार्रवाई में 10 अचल और चल संपत्तियों को अंतिम रूप से कुर्क किया गया है. ये संपत्तियां पटना, दरभंगा और ग्रेटर नोएडा में स्थित हैं और मुख्य रूप से पीएमसीएच के तत्कालीन अधीक्षक डॉ. ओपी चौधरी व अन्य आरोपियों की बताई जा रही हैं.
मिलीभगत से की गई थी फर्जी खरीदारी
ईडी की जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि वर्ष 2008-09 और 2009-10 के दौरान डॉ. ओपी चौधरी और अन्य अधिकारियों ने मिलकर कुछ निजी आपूर्तिकर्ताओं के साथ साजिश रचते हुए जरूरत से कई गुना अधिक कीमत पर दवाएं, रासायनिक अभिकर्मक और मेडिकल उपकरण खरीदे. इस घोटाले के कारण सरकारी खजाने को 12.63 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ.
ईडी का कहना है कि इन फर्जी खरीदियों से आरोपियों ने लगभग 3.01 करोड़ रुपये की अवैध आय अर्जित की, जिसे उन्होंने संपत्ति में तब्दील कर दिया. इन्हीं संपत्तियों को अब कुर्क किया गया है.
पहले भी हुई थी कार्रवाई
यह कोई पहली कार्रवाई नहीं है. नवंबर 2020 में भी इस मामले में ईडी ने डॉ. ओपी चौधरी, आपूर्तिकर्ता विनोद कुमार सिंह, गणेश प्रसाद सिंह, अमित कुमार ढांढानिया और बिमल डालमिया सहित उनके परिजनों के नाम पर 3.14 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की थी. इसके बाद अप्रैल 2022 में इस घोटाले को लेकर विशेष अदालत में अभियोजन शिकायत दाखिल की गई, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया था.
जारी है जांच
ईडी ने अब तक जो संपत्तियां जब्त की हैं, उनमें मकान, फ्लैट, प्लॉट और बैंक बैलेंस शामिल हैं. एजेंसी का कहना है कि मामले में आगे भी कई नाम सामने आ सकते हैं और जांच लगातार जारी है. स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार को लेकर यह मामला एक मिसाल बनता जा रहा है, जिससे साफ जाहिर है कि अब 16 साल पुराने मामलों में भी कानून का शिकंजा कस सकता है.
Also Read: बिहार में फिर सामने आई ‘मटुकनाथ’ जैसी कहानी, कोचिंग टीचर ने अपनी ही छात्रा से रचा ली शादी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










