बिहार में फिर सामने आई 'मटुकनाथ' जैसी कहानी, कोचिंग टीचर ने अपनी ही छात्रा से रचा ली शादी

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 09 May 2025 1:03 PM

विज्ञापन

हाजीपुर में शिक्षक ने छात्रा से रचाई शादी

Bihar News: बिहार के वैशाली जिले के पातेपुर से एक कोचिंग टीचर और उसकी छात्रा की शादी का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. मंदिर में शादी करते हुए दोनों का वीडियो वायरल हो गया है, साथ ही छात्रा ने एक और वीडियो जारी कर परिजनों से कानूनी कार्रवाई न करने की अपील की है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के वैशाली जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां एक कोचिंग संचालक और उसकी छात्रा ने मंदिर में शादी कर ली. यह मामला तब सुर्खियों में आया जब शादी और छात्रा की बयानबाजी से जुड़े दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए. शादी करने वाला युवक आर.के. केमिस्ट्री क्लासेज का संचालक रंजीत कुमार है, जबकि युवती उसकी 12वीं की छात्रा बताई जा रही है.

पढ़ाई के दौरान कोचिंग में हुआ प्रेम

जानकारी के अनुसार, रंजीत की कोचिंग में पातेपुर और आसपास के गांवों से छात्र-छात्राएं पढ़ने आते हैं. इसी दौरान टीचर और छात्रा के बीच प्रेम संबंध विकसित हो गया. कुछ दिन पहले दोनों अचानक लापता हो गए थे, जिसके बाद लड़की के परिवार ने खोजबीन शुरू की. बाद में यह जानकारी मिली कि छात्रा अपने कोचिंग टीचर के साथ गई है.

वीडियो में छात्रा ने कहा- मैं अपनी मर्जी से रचाई शादी

अब जो दो वीडियो सामने आए हैं, उन्होंने मामले को नया मोड़ दे दिया है. पहले वीडियो में रंजीत और छात्रा एक मंदिर में शादी करते नजर आते हैं. वहीं दूसरे वीडियो में छात्रा खुद सामने आकर बयान दे रही है कि वह अपनी मर्जी से शादी कर रही है और पूरी तरह सुरक्षित है. उसने अपने परिवार से आशीर्वाद की मांग की है और किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई न करने की अपील की है.

छात्रा ने वीडियो में कहा, “मैंने अपनी मर्जी से रंजीत से शादी की है. मैं सुरक्षित हूं और खुश हूं. कृपया मेरे पति के खिलाफ कोई शिकायत न करें.”

फिलहाल थाने में कोई आवेदन नहीं

इस पूरे घटनाक्रम पर पातेपुर थाना अध्यक्ष ने कहा, “अब तक इस मामले को लेकर थाने में कोई आवेदन नहीं दिया गया है. अगर कोई शिकायत आती है तो मामले की जांच कर कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जाएगी.” घटना के सामने आने के बाद पातेपुर और आसपास के इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है. वहीं सोशल मीडिया पर भी इस शादी को लेकर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है.

Also Read: बिहार के इस शिक्षक को चाहिए IND-PAK बॉर्डर पर जाने की इजाजत, ACS एस सिद्धार्थ को लिखा पत्र

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन