वैशाली: महुआ पीएचसी में 50 टीबी मरीजों के बीच पोषाहार का वितरण, शालिनी फाउंडेशन ने आयोजित किया शिविर

Author Dileep kumar|Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन

पोषाहार देते डॉ उदयशंकर कुमार

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Hajipur News: शालिनी फाउंडेशन ने महुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 50 टीबी मरीजों के लिए एक विशेष पोषाहार वितरण शिविर का आयोजन किया. इसका उद्देश्य टीबी से पीड़ित मरीजों को बेहतर पोषण देकर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ में सहायता करना था. संस्था भविष्य में भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए तत्पर रहेगी.

विज्ञापन

Hajipur News: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) महुआ परिसर में शालिनी फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क पोषाहार वितरण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में टीबी से पीड़ित 50 मरीजों के बीच पौष्टिक पोषाहार का वितरण किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी मरीजों को बेहतर पोषण उपलब्ध कराकर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ में सहयोग करना था.

विज्ञापन

शालिनी फाउंडेशन की सचिव रेणु कुमारी के नेतृत्व में आयोजित शिविर में कृष्णा हॉस्पिटल महुआ के संचालक डॉ. उदयशंकर कुमार उर्फ बच्चा बाबू ने मरीजों को पोषाहार वितरित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि सेवा से बड़ा दूसरा कोई धर्म नहीं होता है. जरूरत पड़ने पर शालिनी फाउंडेशन और कृष्णा हॉस्पिटल परिवार आगे भी पीड़ितों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहेगा.

जरूरतमंदों की सेवा के लिए लगातार हो रहे हैं आयोजन

डॉ. उदयशंकर कुमार ने बताया कि शालिनी फाउंडेशन और कृष्णा हॉस्पिटल परिवार द्वारा समय-समय पर जरूरतमंद लोगों के बीच इस प्रकार के सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. संस्था का प्रयास है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक सहायता और स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ पहुंचाया जा सके.

बड़ी संख्या में लोग रहे उपस्थित

पोषाहार वितरण शिविर में डॉ. राजेश कुमार, सुनील कुमार, डॉ. अभिषेक कुमार, प्रभात कुमार, प्रदीप कुमार और अंकित कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे. सभी ने टीबी मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन