ePaper

ऑटो व ई रिक्सा स्टैंड के लिए लगी 27 लाख 50 हजार रुपये की बोली

Updated at : 24 Mar 2025 5:58 PM (IST)
विज्ञापन
ऑटो व ई रिक्सा स्टैंड के लिए लगी 27 लाख 50 हजार रुपये की बोली

ऑटो व ई रिक्सा स्टैंड के लिए लगी 27 लाख 50 हजार रुपये की बोली

विज्ञापन

विज्ञापन, होल्डिंग, हटिया व ऑटो रिक्सा स्टैंड की हुई बंदोबस्ती सोनवर्षाराज. नगर पंचायत कार्यालय में सोमवार को वर्ष 2025-26 के लिए विज्ञापन, होल्डिंग, हटिया व ऑटो रिक्सा स्टैंड की बंदोबस्ती बोली लगाकर करायी गयी. जिसमें ऑटो-ई रिक्सा स्टैंड के लिए जमकर बोली लगी. ऑटो व ई रिक्सा स्टैंड के लिए मनीष कुमार ने अधिकतम 27 लाख 50 हजार रुपये बोली लगायी. बीते वर्ष 2024-25 में ऑटो-ई रिक्सा स्टैंड के लिए 10 लाख 5 हजार रुपये की बोली लगायी गयी थी. विज्ञापन होल्डिंग के लिए अधिकतम बोली 72 हजार रुपये व हटिया के लिए अधिकतम 7 लाख 11 हजार रुपये की बोली केतन सिंह ने लगायी. विज्ञापन होल्डिंग के लिए न्यूनतम राशि 70 हजार रुपये जबकि हटिया के लिए 7 लाख 5 हजार न्यूनतम राशि निर्धारित की गयी थी. विज्ञापन होल्डिंग व हटिया की बंदोबस्ती में दो लोगों में केतन सिंह व रमेश विश्वास जबकि ऑटो-ई रिक्सा स्टैंड की बंदोबस्ती के लिए तीन लोगों में मनीष कुमार, केतन सिंह व रमेश विश्वास ने भाग लिया. बंदोबस्ती के दौरान मुख्य पार्षद मनीष कुमार, ईओ सुमन सौरभ के अलावा अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन