राजद की बैठक में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती में भाग लेने की अपील
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Jan 2025 6:05 PM
मधुबनी में जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती समारोह राज्यस्तरीय राष्ट्रीय जनता दल द्वारा आयोजित है
सहरसा नगर निगम के वार्ड 44 झपड़ा टोला में सोमवार को प्रधान महासचिव युवा राजद पवन शर्मा के निवास पर तांती समाज की बैठक आयोजित की गयी. कार्यक्रम में पटना से आये प्रदेश महासचिव सह कार्यालय प्रभारी शिवेंद्र तांती का स्वागत फूल माला एवं पुष्प गुच्छ देकर किया गया. बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष महानगर राजद कौशल यादव ने की. बैठक में मुख्य रूप से आगामी 24 जनवरी को श्रीकृष्ण प्लस उच्च विद्यालय सिसवा बरही फुलपरास जिला मधुबनी में जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती समारोह राज्यस्तरीय राष्ट्रीय जनता दल द्वारा आयोजित है, की जानकारी दी गयी. जिसे पार्टी वृहत पैमाने पर मनायेगी. जिसका उद्घाटन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव करेंगे. इसमें भाग लेने के लिए लोगों से अपील की गयी. वहीं इसकी तैयारी के लिए श्री तांती सहरसा सहित मिथिलांचल, कोसी के आठ जिलों में अपने समाज के बीच बैठक आयोजित कर आमंत्रित दे रहे हैं. बैठक में प्रदेश सचिव छात्र राजद विंदन यादव, प्रदेश महासचिव युवा राजद सुमन सिंह, युवा राजद के जिलाध्यक्ष भरत यादव, प्रधान महासचिव युवा राजद पवन शर्मा, मो मुजम्मिल उर्फ दीपू, मो निखार उद्दीन, विकास कुमार राऊत, अर्जुन शर्मा, शत्रुघ्न शर्मा सहित अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










