ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी

Updated:
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी

ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन

सहरसा – मानसी रेलखंड के रानीबाग स्थित निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के समीप हुआ हादसा सिमरी बख्तियारपुर . पूर्व मध्य रेलवे अंतर्गत सहरसा – मानसी रेलखंड के सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन से उत्तर रानीबाग ढाला से आगे आउटर सिंग्नल के बाद रेल पोल संख्या 26/17 एवं 26/16 के बीच निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के समीप शुक्रवार दोपहर बाद बख्तियापुर पुलिस ने रेल ट्रैक पर से एक अज्ञात व्यक्ति का शव क्षत – विक्षत हालत में बरामद किया गया. शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ घटना स्थल पर जमा हो गयी. हर कोई उसे पहचानने की कोशिश करता रहा. लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पायी. इधर घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. घटना की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार, दारोगा नरेंद्र सिंह, बालदेव राम, सुधीर कुमार सहित अन्य पुलिस बल शव लेकर कागजी प्रक्रिया पूर्ण करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गये हैं. खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन