VIDEO : भाई ने अपने बहन के प्रेमी की गला रेत कर दी हत्या

Published at :25 May 2017 9:27 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO : भाई ने अपने बहन के प्रेमी की गला रेत कर दी हत्या

सहरसा :बिहारके सहरसामें सदर थाना क्षेत्र के नरियार परसा में एक भाई ने अपने बहन की प्रेमी मधेपुरा जिले के मोरकाही निवासी बिनोद यादव की हत्या गला रेतकर कर दी. जानकारी के अनुसार मृतक विनोद यादव रिश्ते में बहन व राजा की बहन को लेकर कुछ माह पूर्व लेकर भाग गया था. सामाजिक स्तर से […]

विज्ञापन

सहरसा :बिहारके सहरसामें सदर थाना क्षेत्र के नरियार परसा में एक भाई ने अपने बहन की प्रेमी मधेपुरा जिले के मोरकाही निवासी बिनोद यादव की हत्या गला रेतकर कर दी. जानकारी के अनुसार मृतक विनोद यादव रिश्ते में बहन व राजा की बहन को लेकर कुछ माह पूर्व लेकर भाग गया था. सामाजिक स्तर से दोनों को दिल्ली से लाया गया और लड़की को उसके मौसेरी बहन के घर पारस नरियार में रख दिया गया. गुरुवार को भी मृतक उस लड़की को भगाने के उद्देश्य से नरियार आया था, इसकी सूचना लड़की के भाई राजा को सूचना हो गयी.

राजा भी मृतक का पीछा करते नरियार पहुंच गया और विरोध किया तो मृतक विनोद उसपर चाकू से वार कर दिया. जिसके बाद राजा ने उसी के चाकू से उसके गला पर वार कर उसकी हत्या कर दी. सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस घटना स्थल पहुच लड़की व उसके भाई को हिरासत में ले लिया और हत्या में प्रयुक्त चाकू को जब्त कर लिया. जानकारी के अनुसार मृतक पूर्व से शादीशुदा व दो बच्चे के पिता है. इस बाबत सदर थानाध्यक्ष भाई भरत ने बताया कि दो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. मामला प्रेम प्रसंग का है.

डॉक्टर ने इंजीनियरिंग के छात्र को मारी गोली

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन