सहरसा में बनमा CO को मिली हत्या की धमकी, फोन कर कहा- इतना गोली मारूंगा की पहचानना भी मुश्किल...

Updated at : 02 May 2017 6:46 PM (IST)
विज्ञापन
सहरसा में बनमा CO को मिली हत्या की धमकी, फोन कर कहा- इतना गोली मारूंगा की पहचानना भी मुश्किल...

सहरसा (प्रतिनिधि, सिमरी) : बिहार के सहरसा जिले के बनमा इटहरी प्रखंड के अंचलाधिकारी रणधीर प्रसाद को उनके सरकारी मोबाइल नंबर पर फोन कर जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बख्तियारपुर थाना को दिये आवेदन मे सीओ रणधीर प्रसाद ने कहा है कि मेरे सरकारी मोबाइल नंबर 8544412837 पर […]

विज्ञापन

सहरसा (प्रतिनिधि, सिमरी) : बिहार के सहरसा जिले के बनमा इटहरी प्रखंड के अंचलाधिकारी रणधीर प्रसाद को उनके सरकारी मोबाइल नंबर पर फोन कर जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बख्तियारपुर थाना को दिये आवेदन मे सीओ रणधीर प्रसाद ने कहा है कि मेरे सरकारी मोबाइल नंबर 8544412837 पर एक मई को शाम सात बजकर उनतीस मिनट पर मोबाइल नंबर 7545029481 से फोन आया. फोनकर्ता द्वारा बताया गया कि मैं अवधेश कुमार बोल रहा हूं. इसके आगे टावर खराब हो गया. जिसके कारण आवाज नही है.

पुनः उसी नंबर पर सात बजकर 32 मिनट पर उसी नंबर पर फोन किया और पूछा कि किस लिए फोन किये थे. इस पर उसके लिए भद्दी-भद्दी गाली देते हुए कहा कि मैं अवधेश यादव पिता- रामजी यादव खुरासन से बोल रहा हूं. तुम मेरा दाखिल-खारिज अस्वीकृत कर दिया है. तुम गांव के मुखिया और गिरीश यादव के कहने पर दाखिल-खारिज अस्वीकृत कर दिया है. तुम हमको नही पहचानता है. इतना गोली मारूंगा की पहचानना भी मुश्किल हो जायेगा. तुम मोटर साइकिल से अकेले चलते हो. तुमको गोली मारना मेरे लिए एकदम आसान काम है. मेरे डर से जब खुरासन गांव के दबंग लोग मेरे सामने बोलने से डरते है तो तुम किस खेत की मूली हो. तुम मरने के लिए तैयार रहना.

अपराधियों ने भाजपा नेता के भाई को गोलियों से भून डाला

वहीं इस संबंध में बख्तियारपुर थानाध्यक्ष उमाशंकर कामत ने कहा कि आवेदन प्राप्त हुआ है, प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन