भाजपा नेता की दुकान में लूट, सवा लाख लूट भागे अपराधी

सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के कहरा कुटी स्थित भाजपा नेता विजय गुप्ता के गुप्ता ब्रदर्स में घुसकर हथियार के बल पर अपराधियों ने सवा लाख रुपये लूट लिये. इस संबंध में भाजपा नेता ने बताया कि दुकान पर कन्हैया नाम का कर्मी हिसाब मिला रहा था. इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार अपराधी […]
सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के कहरा कुटी स्थित भाजपा नेता विजय गुप्ता के गुप्ता ब्रदर्स में घुसकर हथियार के बल पर अपराधियों ने सवा लाख रुपये लूट लिये.
इस संबंध में भाजपा नेता ने बताया कि दुकान पर कन्हैया नाम का कर्मी हिसाब मिला रहा था. इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार अपराधी दुकान में घुसे और हथियार के बल पर कन्हैया व अन्य कर्मी को अपने कब्जे में लेकर रुपये लूट लिये. लूट की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की.
सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष भाई भरत सदल बल घटना स्थल पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. यहां उल्लेख कर दें कि भाजपा नेता का शहर के महावीर चौक, तिवारी टोला व कहरा कुटी पर बालू, गिट्टी, छड़, सीमेंट, चदरा की दुकान है.
मामले को लेकर सदर थानाध्यक्ष भाई भरत ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




