बिहार : सहरसा में युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

Updated at : 14 Dec 2016 10:52 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : सहरसा में युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

सहरसा (शहर) : बिहार के सहरसा में सदर थाना क्षेत्र के गांधी पथ में दो युवकों के बीच हुई कहासुनी में एक युवक ने गोली चला दी. गांधी पथ निवासी छोटू कुमार को पांच गोली लगी है. आनन फानन में स्थानीय लोगों ने उसे गांधी पथ स्थित सूर्या हॉस्पिटल में भर्ती कराया. जहां वह जिंदगी […]

विज्ञापन

सहरसा (शहर) : बिहार के सहरसा में सदर थाना क्षेत्र के गांधी पथ में दो युवकों के बीच हुई कहासुनी में एक युवक ने गोली चला दी. गांधी पथ निवासी छोटू कुमार को पांच गोली लगी है. आनन फानन में स्थानीय लोगों ने उसे गांधी पथ स्थित सूर्या हॉस्पिटल में भर्ती कराया. जहां वह जिंदगी व मौत से जूझ रहा है.मामलेमें आराेपितसुमित की गिरफ्तारीके लियेपुलिस नेछापेमारी शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार गंगजला चौक पर बैग-बेल्ट काकारोबारकरने वाला छोटू दुकान बंद कर घर जा रहा था.इसीक्रम में वह गांधी पथ स्थित पान दुकान पर रुका.जहां पूर्व से खड़ा सराही निवासी सुमित यादव से किसी बात पर उसकी बहस हो गयी.जिसकेबाद सुमित ने कमर से पिस्टल निकाला और ताबड़तोड़ पांच गोली उसे दाग दी. सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष भाई भरत व अन्य पुलिस पदाधिकारीमौकेपरपहुंचेऔर आरोपी सुमित की गिरफ्तारी केलिये छापेमारी शुरू कर दी है.बतायाजाताहै कि जख्मी छोटू स्थानीय वार्ड पार्षद रेशमा शर्मा के भाई का साला है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन